जन्म:- 21 जनवरी 1986 पटना, बिहार
मृत्यु:- 14 जून 2020
पिता:- कृष्ण कुमार सिंह
माता:- उषा सिंह
सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 पटना, बिहार में हुआ है । उनका
पैतृक गाँव बिहार के पूर्णिया जिले का
मालडीहा है। इनके पिता का
नाम कृष्ण कुमार सिंह माता का नाम उषा सिंह है। उनके पिता सरकारी अधिकारी हैं। उनकी मां की मृत्यु के पश्चात उनका परिवार सन् 2000 के शुरूआती समय में दिल्ली में बस गया। सुशांत की 4 बहनें भी हैं।
सुशांत राजपूत का फिल्मी करियर बहुत ही संघर्ष भरा और उतार-चढ़ाव से
होता हुआ गुजरा है उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पटना के सेंट करेन्स हाई स्कूल तथा
दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से ग्रहण की। उन्होंने 2003 में दिल्ली प्रौद्योगिकी
विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा
में साँतवा स्थान प्राप्त किया था और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री के लिए उन्होंने इसमें दाखिला लिया। वे भौतिकी
के राष्ट्रीय ओलिंपियाड के विजेता भी रह चुके हैं। थियेटर और नृत्य में शामिल होने
का कारण उनके पास अध्ययन के लिए कम समय बचता, जिससे उनकी पढ़ाई में रुकावटें आईं
और उन्होंने इंजीनियरिंग छोड़ दिया चार वर्ष के कोर्स में से सिर्फ तीन वर्ष पूरे
कर उसे छोड़ दिया।
विश्वविद्यालय में छात्र रहते हुए उन्होंने श्यामक
दावर की नृत्यशाला में दाखिला लिया। नृत्यशाला में उनके कुछ सहपाठी अभिनय
में रुचि रखते थे तथा वे बैरी जॉन की नाटक की
कक्षाओं में शामिल होते थे, यहीं से सुशांत के मन में अभिनय में करियर बनाने का
विचार आया।
2005 में उन्हें 51वें फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए श्यामक दावर के डांस
ट्रूप में शामिल होने का मौका मिला। सुशांत राजपूत ने अपने कला को और ज्यादा
चमकाने के लिए मशहूर एक्शन डायरेक्टर अल्लन अमीन से
मार्शल आर्ट जैसी शिक्षा को ग्रहण किया है उनको उनके करियर
का स्टार्ट एक टीवी शो के जरिए मिला जो स्टार प्लस पर किस देश में है मेरा दिल धारावाहिक को प्रसारित किया
जाता था , इसी के जरिए इनको इनके करियर में ब्रेक थ्रू मिला इसके बाद इनको एक और टीवी धारावाहिक पवित्र रिश्ता में मानव के किरदार में देखा गया और इसी
धारावाहिक के इनके किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था . इस धारावाहिक में इनके
अभिनय को बखूबी देखा गया था . इन्होंने कई बड़े डांस शो भी किए हुए हैं :- जैसे जरा नच के दिखा 2 और झलक दिखला जा 4 आदि। इतना ही नहीं
जलक दिखलाजा 4 में इनकी परफारमेंस को मद्देनजर रखते हुए इनको मोस्ट कंसिस्टेंट परफारमेंस का टाइटल भी प्रदान किया गया
है।
प्रसिद्ध फिल्में-
काय पो चे , शुद्ध देसी रोमांस , एमएस धोनी , पीके , केदारनाथ और छिछोरे थी। सुशांत आख़री फिल्म दिल बेचारा है ये फिल्म 24 जुलाई 2020 को डिजिटल
प्लेटफार्म पर रिलीज़ हुई है।
1:-
2014 में फिल्म ‘काई पो चे,’ के लिए बेस्ट डेब्यू मेल अवार्ड से सम्मानित
किया गया . और इसी वर्ष इनको इसी फिल्म के लिए प्रोड्यूसर्स
गिल्ड फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
2:-
2017 में एम एस धोनी द
अनटोल्ड स्टोरी फिल्म के लिए उनको बेस्ट एक्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
3:-
सुशांत सिंह राजपूत को एम एस
धोनी द अनटोल्ड स्टोरी पार फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का किरदार करने के लिए पुरस्कृत किया
गया था।
सुशांत सिंह राजपूत को 14 जून 2020 को दिन
में मुम्बई के बांद्रा स्थित उनके घर में मृत पाया गया। प्राथमिक सूचना के
अनुसार उनके निधन का कारण आत्महत्या बताया गया, और
बताया गया कि सुशांत सिंह राजपूत पिछले 6 महीने से अवसाद ( depression ) में थे। उनकी मृत्यु के बाद मुंबई पुलिस ने इस
मामले की जांच शुरू की और इसके तहत कई लोगों से पूछताछ हुई। उनकी पोस्टमॉर्टेम
रिपोर्ट में मृत्यु का कारण “दम घुटना” बताया गया।
———————————————————————————————————-
———————————————————————————————————-
#Biography of James Watt #जेम्स वाट की जीवनी। – learnindia24hours
#Biography of Javed Akhtar #जावेद अख्तर की जीवनी। – learnindia24hours
#Biography of Mahadev Govind Ranade #महादेव गोविन्द रानाडे की जीवनी। – learnindia24hours