Saturday, July 27, 2024
HomeHomeए॰ आर॰ रहमान/story of A. R. Rahman, biography of A. R. Rahman.

ए॰ आर॰ रहमान/story of A. R. Rahman, biography of A. R. Rahman.

                               

जन्म 6 जनवरी, 1967

पिता:राजगोपाल कुलशेखर (आर. के. शेखर)

माता:करीमा बेगम

पत्नी:- सायरा बानो

बच्चे:कत्तिजा, रहीमा, अमन

इनका जन्म 6 
जनवरी 1967 को चेन्नई ( तमिलनाडु, भारत )
में हुआ।
जन्म के समय उनका
नाम ए एस दिलीप कुमार था जिसे बाद में बदलकर वे ए आर रहमान
बने। रहमान को संगीत अपने
पिता से विरासत में मिली , उनके पिता आरके शेखर मलयाली फ़िल्मों में संगीत
देते
थे।

ए आर रहमान का पूरा नाम अल्लाह रक्खा रहमान
हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध संगीतकार हैं। सुरों के बादशाह रहमान ने हिंदी के
अलावा अन्य कई भाषाओं की फिल्मों में भी संगीत दिया है।

रहमान जब नौ साल के थे तब उनके पिता की मृत्यु
हो
गई थी और पैसों के लिए घरवालों को वाद्य यंत्रों को भी बेचना पड़ा। हालात इतने
बिगड़ गए कि उनके परिवार को
इस्लाम अपनाना पड़ा। बैंड ग्रुप में काम
करते हुए ही उन्हें
लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ म्यूजिक से स्कॉलरशिप भी मिली,
जहाँ से उन्होंने
पश्चिमी शास्त्रीय संगीत में डिग्री हासिल की।

1991 में रहमान ने अपना खुद का
म्यूजिक रिकॉर्ड करना शुरु किया।
1992 में उन्हें फिल्म डायरेक्टर मणिरत्नम ने
अपनी फिल्म
रोजा में संगीत देने का न्यौता दिया। फिल्म
म्यूजिकल हिट रही और
पहली फिल्म में ही रहमान ने फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार
जीता। आज वे विश्व के
टॉप 10 म्यूजिक कंपोजर्स में गिने जाते हैं। रहमान गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से सम्मानित होने वाले पहले
भारतीय
हैं। 
ए. आर. रहमान ऐसे पहले भारतीय हैं जिन्हें ब्रिटिश भारतीय फिल्म स्लम डॉग
मिलेनियर में उनके
संगीत के लिए तीन ऑस्कर नामांकन हासिल हुआ है।  इसी फिल्म के गीत ‘जय हो’ के लिए सर्वश्रेष्ठ साउंडट्रैक
कंपाइलेशन
और सर्वश्रेष्ठ फिल्मी गीत की श्रेणी में दो ग्रैमी पुरस्कार मिले।
2000 में पद्मश्री से ससम्मानित
किया गया । फर्स्ट वेस्ट एंड प्रोडक्शन के लिए
लारेंस ऑलीवर अवॉर्ड्स और
बहुत सारा अवॉर्ड जीते।

ए आर रहमान विभिन्न धर्मार्थ
कार्यों में शामिल हैं। 2008 में रहमान को
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा बंद करो टीबी, भागीदारी के
वैश्विक राजदूत,
एक परियोजना के रूप में नियुक्त किया गया था।


For Detail chapter you can click below link  :-


 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments