Saturday, July 27, 2024
HomeHome14 July Current Affairs 2021

14 July Current Affairs 2021

 

                                                                    

              14th July Current Affairs

1:- भारत के किस
शहर में राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र स्थापित किये जाने की घोषणा की गयी है?

पटना

 

बिहार
के पटना में राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र स्थापित किये जाने की घोषणा की गयी
है। इस केंद्र का खुलना लुप्तप्राय गंगा नदी डॉल्फिन के संरक्षण के लिए एक
महत्वपूर्ण कदम होगा। इस प्रोजेक्ट डॉल्फ़िन को प्रोजेक्ट टाइगर की तर्ज पर शुरू
किया गया था, जिससे बाघों की आबादी बढ़ाने में मदद मिली है।

 

 

 

2:- ब्रिटिश अरबपति
रिचर्ड ब्रैनसन हाल ही में अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाले कौन से अरबपति बन गए है?

पहले

 

ब्रिटिश
अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन हाल ही में अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाले पहले अरबपति बन गए
है। उन्होंने “वस यूनिटी” विशेष रूप से वर्जिन गेलेक्टिक द्वारा विकसित एक
अंतरिक्ष विमान – पर सवार होकर न्यू मैक्सिको में एक बेस से उड़ान भरी है।
VSS यूनिटी पर
सवार इस 06 सदस्यीय दल ने पृथ्वी पर वापस लौटने से पहले अंतरिक्ष में लगभग एक घंटा
बिताया है।

 

 

 

3:- हाल ही में किस
भारतीय तैराक ने टाइमिंग के आधार पर ओलिंपिक टिकट पाने वाले पहला भारतीय तैराक बन
गए है?

सजन प्रकाश

 

भारतीय
तैराक सजन प्रकाश हाल ही में टाइमिंग के आधार पर ओलिंपिक टिकट पाने वाले पहले
भारतीय तैराक बन गए है। वे 17 जुलाई को टोक्यो के लिए उड़ान भरेंगे। उनकी मां शांति
मोले नेशनल एथलीट रह चुकी है। इसलिए खेलकूद से उनका  परिचय बचपन से ही रहा है।

 

 

 

4:- भारतीय मूल के
किस अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी ने इतिहास रचते हुए विंबलडन में जूनियर चैंपियनशिप का
खिताब जीता है?

समीर बनर्जी 

 

भारतीय
मूल के अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी समीर बनर्जी ने हाल ही में इतिहास रचते हुए विंबलडन
में जूनियर चैंपियनशिप का खिताब जीता है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में हमवतन विक्टर
लिलोव को सीधे सेटों में 7-5, 6-3 से हराकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इसके साथ
ही वे रोजर फेडरर, स्टीफन एडबर्ग, गेल मोंफिल्स जैसे दिग्गजों के एलीट ग्रुप में
शामिल कर लिए गए है।

 

 

 

 

5:-हाल ही में  किस फुटबॉल टीम ने यूरो 2020 का
ख़िताब जीता है?

इटली फुटबॉल टीम 

 

इटली
फुटबॉल टीम ने हाल ही में इंग्लैंड को हराकर यूरो 2020 का ख़िताब जीता है। मैच के
दौरान निर्धारित समय में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रही। इसके बाद पेनल्टी
शूटआउट में इटली ने इंग्लैंड को 3-2 से पराजित किया। इस यूरो को
UEFA European Football Championship भी कहा जाता है। इटली 1968 के बाद फिर से यूरोपियन चैंपियन
बन गया है।

 

 

 

 

6:- पोलैंड में
भारत की अगली राजदूत निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है?

नगमा मलिक

 

नगमा
मलिक पोलैंड में भारत की अगली राजदूत नियुक्त की गई है। 1991 बैच की भारतीय विदेश
सेवा (आईएफएस) की अधिकारी नगमा फिलहाल विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव हैं।

 

 

 

7:- भारत ने 2030
रोडमैप को अपनाया और किस देश के साथ वित्तीय बाजार वार्ता की उद्घाटन बैठक आयोजित
की?

यूके

 

भारत
और यूके ने भारत-यूके वित्तीय बाजार वार्ता
 की
उद्घाटन बैठक आयोजित की। इसे अक्टूबर 2020 में 10वीं आर्थिक और वित्तीय वार्ता (
EFD) में
स्थापित किया गया था। वित्तीय सहयोग दोनों प्रधानमंत्रियों की हालिया बैठक के
दौरान दोनों देशों द्वारा अपनाए गए 2030 रोडमैप का एक प्रमुख स्तंभ है। यह संवाद
चार विषयों पर केंद्रित था: (1) गिफ्ट सिटी 2) बैंकिंग और भुगतान, (3) बीमा, और
(4) पूंजी बाजार।

 

 

 

 

 

8:-हाल ही में चर्चा
में रहा
 विशालकाय पांडा (Giant Panda) किस
देश के मूल निवासी हैं?

चीन

 

चीनी
अधिकारियों के अनुसार, विशालकाय पांडा को चीन की स्वदेशी पर्यावरण सूची में
लुप्तप्राय के रूप में वर्गीकृत नहीं किया गया है, उन्हें अभी भी कमजोर के रूप में
वर्गीकृत (
vulnerable) किया गया है। इनके वर्गीकरण को डाउनग्रेड
किया गया था क्योंकि जंगलों में उनकी संख्या 1,800 तक पहुंच गई है। विशालकाय पांडा
दक्षिण मध्य चीन के मूल निवासी हैं।
IUCN
ने 2016
में जानवरों की स्थिति को “कमजोर” के रूप में वर्गीकृत किया था।

 

 

 

9:-हाल ही मे  भारतीय मूल की किस  अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री ने अपनी पहली अंतरिक्ष
उड़ान से लौट आईं है? सिरीशा बंदला

 

भारतीय
मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सिरीशा बंदला अपनी पहली अंतरिक्ष उड़ान से लौट गई
है। वह कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स के बाद अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली
तीसरी भारतीय मूल की महिला है। एस्‍कवड्रन लीडर राकेश शर्मा अंतरिक्ष में यात्रा
करने वाले एकमात्र भारतीय नागरिक हैं। 34 वर्षीय एयरोनॉटिकल इंजीनियर बंदला
ब्रिटिश अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन और चार अन्य लोगों के साथ वर्जिन गैलेक्टिक के
स्पेस शिप यूनिटी-22 में शामिल होकर अमरिकी राज्य न्यू मैक्सिको से अंतरिक्ष के
किनारे की यात्रा पूरी की। आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में पैदा हुई और अमरीका के
ह्यूस्‍टन में पली-बढी सुश्री सिरिशा ने अंतरिक्ष में उडान भरने के पल को भावुक
बताते हुए कहा कि वह छोटी उम्र से ही अंतरिक्ष में जाने का सपना देखती रही है। उन्‍होंने
कहा कि उनका सपना सच साबित हुआ है।

 

 

 

10:- हाल ही में किस
राज्य
/केंद शासित
प्रदेश ने करोना टीकाकरण  100% पहली खुराक
कवरेज हासिल करने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है?

लद्दाख

 

लद्दाख
सभी निवासियों और अतिथि आबादी का टीकाकरण करने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश बन
गया है। इसमें प्रवासी मजदूरों, होटल श्रमिकों और क्षेत्र में अपनी आजीविका कमाने
वाले नेपाली नागरिक भी शामिल हैं।
लद्दाख की कम आबादी के बावजूद, क्षेत्र के
चुनौतीपूर्ण इलाके, ख़राब मौसम और आबादी के अलग-अलग केंद्रों के कारण यह कोई मामूली
उपलब्धि नहीं है।कई क्षेत्रों में पहुंचना अत्यंत मुश्किल है। आंकड़ों के अनुसार,
सभी पात्र आयु वर्ग के कुल 89,404 लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है।
60,936
लोगों को दूसरी खुराक दी गई है।
भारत में टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू होने
के तीन महीने से भी कम समय में टीकाकरण किया गया।

लद्दाख
में रहने वाले लगभग 6,821 नेपाली नागरिकों को टीका लगाया गया है।

  ——————————————————————————————————-

IF YOU WANT TO LEARN OTHER SUBJECT’S OR CURRENT AFFAIRS SO GO ON BELOW LINK:— https://www.learnindia24hours.com/

Important Governor-General and Viceroy of India

11 May Current Affairs

 IMPORTANT DAY’S IN MAY MONTH 2021

#CET kya hai #CET quilification kya hai #CET in hindi

https://www.learnindia24hours.com/search/label/JHARKHAND%20HISTORY?&max-results=8

———————————————————————————————————————————————

GO ON OUR FACEBOOK PAGE LIKE AND FOLLOW FOR NEW UPDATE

————————————————————————–

THIS IS ALSO  OUR YOUTUBE CHANNEL WHERE YOU CAN LEARN THESE TYPES OF TOPICS IN A VERY EASY WAY SO CLICK BELOW LINK’S:-

STUDY JOKER

Today’s Current Affairs Video on Youtube go and Check

https://youtu.be/bhRhI8XH8yg

Web -www.learnindia24hours.com

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments