Saturday, July 27, 2024
HomeHome17 July Current Affairs 2021

17 July Current Affairs 2021

                                                                    

              14th July Current Affairs

1:- शंघाई
सहयोग संगठन (
Shanghai Cooperation Orgnisation – SCO) की बैठक 2021 का आयोजन स्थल कौन सा शहर है ?

दुशांबे

 

शंघाई सहयोग संगठन की बैठक हाल
ही में ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे शहर में आयोजित की गई। भारत के विदेश
मंत्री एस. जयशंकर ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए इस बैठक में भाग लिया।
उन्होंने
SCO से
आतंकवाद के वित्तपोषण को रोकने का आग्रह किया। इस बैठक में रूस, चीन और पाकिस्तान
के विदेश मंत्री भी शामिल हुए। इसमें अफगानिस्तान की स्थिति के साथ-साथ सार्वजनिक
स्वास्थ्य और आर्थिक सुधार पर चर्चा की गई।

 

 

 

 

2:- किस
केंद्रीय मंत्री को राज्यसभा में सदन के नेता के रूप में नियुक्त किया गया है ?

पीयूष गोयल

 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को
राज्यसभा में सदन के नेता के रूप में नियुक्त किया गया था। पीयूष गोयल, जो
महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य हैं, वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और
सार्वजनिक वितरण, और कपड़ा सहित कई मंत्रालयों के प्रभारी हैं।

 

 

 

 

3:- दिल्ली
सरकार ने यात्रियों को बसों के बारे में रीयल-टाइम जानकारी देने के लिए किस कंपनी
के साथ भागीदारी की है ?

गूगल

 

दिल्ली सरकार ने हाल ही में
यात्रियों को बसों के बारे में रीयल-टाइम जानकारी देने के लिए गूगल के साथ
भागीदारी की है। जिसके मुताबिक, गूगल आगमन समय, प्रस्थान समय और उनके मार्गों सहित
वास्तविक समय की जानकारी प्रदान करेगा. यह डील गूगल और दिल्ली परिवहन मंत्रालय के
बीच हुई है।

 

 

 

 

 

4:- हाल
ही में किसने वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रव्यापी अभियान “कोविड टीका संग सुरक्षित
वन, धन और उद्यम” की शुरुआत की है ?

अर्जुन मुंडा

 

केन्द्रीय जनजातीय कार्य
मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने हाल ही में वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रव्यापी अभियान
“कोविड टीका संग सुरक्षित वन, धन और उद्यम” की शुरुआत की है। जिससे ट्राइफेड व
यूनिसेफ 45,000 वन धन विकास केन्द्रों के माध्यम से 50 लाख जनजातीय लोगों के बीच
कोविड के टीकों के बढ़ावा देंगे।

 

 

 

 

 

5:- किस अन्तरिक्ष एजेंसी ने हाल ही में लिक्विड
प्रोपेलेंट विकास इंजन का तीसरा लंबी अवधि का सफल हॉट टेस्ट किया है ?

इसरो

 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान
संगठन (
ISRO) ने हाल
ही में लिक्विड प्रोपेलेंट विकास इंजन का तीसरा लंबी अवधि का सफल हॉट टेस्ट किया
है। यह टेस्ट मिशन के लिए इंजन योग्यता जरूरत के तहत
GSLV MK 3 यान के L 110 लिक्‍व‍िड लेवल के लिए किया गया। इस मिशन
की सफलता के लिए स्पेसएक्स के
CEO एलन
मस्क ने इसरो को बधाई दी है।

 

 

 

 

 

6:- हाल
ही में गिरा साराभाई का निधन हो गया वह कौन थी?

वास्तुकार और डिजाइनर

 

वह एक वास्तुकार, डिजाइनर और
राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान की संस्थापक थीं।

वह कैलिको म्यूज़ियम ऑफ टेक्सटाइल्स की
निर्माता भी थीं।
गीरा ने
विस्कॉन्सिन में अमेरिकी वास्तुकार फ्रैंक लॉयड राइट के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कि थी।

साराभाई परिवार एक प्रमुख
भारतीय परिवार है जो कई क्षेत्रों में सक्रिय है। उनके पिता अंबालाल साराभाई एक
प्रमुख उद्योगपति थे।

 

 

 

 

7:- केंद्रीय
मंत्रिमंडल ने कोकिंग कोल में सहयोग पर भारत और किस देश के बीच हुए समझौता ज्ञापन
को मंजूरी दे दी है?

रूस

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की
अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कोकिंग कोल के संबंध में सहयोग पर भारत के
इस्पात मंत्रालय और रूसी संघ के ऊर्जा मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन (
MoU) को मंजूरी दे दी है। कोकिंग कोल का उपयोग
स्टील बनाने के लिए किया जाता है। यह
MoU
घरेलू बाजार में स्टील की लागत को कम करके
भारत में इस्पात क्षेत्र को लाभान्वित करेगा। कैबिनेट ने स्वास्थ्य और चिकित्सा
में सहयोग के लिए भारत और डेनमार्क के बीच समझौता ज्ञापन को भी मंजूरी दी।

 




8:- भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर को
आगामी घरेलू क्रिकेट के लिए निम्न में से किस राज्य की सीनियर टीम का मुख्य कोच
नियुक्त किया गया है?

ओडिशा

 




टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट
बल्लेबाज और घरेलू क्रिकेट के दिग्गज वसीम जाफर को आगामी घरेलू सत्र के लिए ओडिशा
की सीनियर टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। उनसे दो साल का करार किया गया
है। जाफर को घरेलू क्रिकेट का ‘सचिन तेंदुलकर’ कहा जाता है। उन्होंने भारत के लिए
31 टेस्ट और दो वन-डे मैच खेले हैं। जाफर ने टेस्ट में भारत के लिए 1944 रन बनाए।
वहीं 260 प्रथम श्रेणी मैचों में उनके नाम 19410 रन दर्ज हैं। जाफर ने अपने करियर
में 57 शतक और 91 अर्धशतक लगाए हैं।

 




9:- केंद्रीय सूची में ओबीसी के भीतर उप-वर्गीकरण
के मुद्दे की जांच के लिए गठित आयोग का प्रमुख कौन है?

जी. रोहिणी

 

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने
केंद्रीय सूची में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के भीतर उप-वर्गीकरण के मुद्दे की
जांच करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 340 के तहत गठित आयोग के कार्यकाल के
ग्यारहवें विस्तार को 31 जनवरी, 2022 तक 6 महीने के लिए मंजूरी दे दी है।

 

 

 

10:- किसने हाल ही में नई दिल्ली में आर्टिफिशियल
इंटेलिजेंस द्वारा संचालित शिकायत प्रबंधन के एप्लिकेशन की शुरुआत की है ?

राजनाथ सिंह

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने
नई दिल्‍ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिकायत प्रबंधन ऐप्‍लिकेशन का
शुभारंभ किया। इसे आईआईटी कानपुर के सहयोग से रक्षा मंत्रालय ने विकसित किया है।
यह सरकार की शिकायत निवारण प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
आधारित अपनी किस्‍म की पहली प्रणाली है। इसके जरिए दोबार की गई एक ही तरह की
शिकायतों या स्‍पैम सन्‍देश को आसानी से पहचाना जा सकता है।

  ——————————————————————————————————-

IF YOU WANT TO LEARN OTHER SUBJECT’S OR CURRENT AFFAIRS SO GO ON BELOW LINK:— https://www.learnindia24hours.com/

Important Governor-General and Viceroy of India

11 May Current Affairs

 IMPORTANT DAY’S IN MAY MONTH 2021

#CET kya hai #CET quilification kya hai #CET in hindi

https://www.learnindia24hours.com/search/label/JHARKHAND%20HISTORY?&max-results=8

———————————————————————————————————————————————

GO ON OUR FACEBOOK PAGE LIKE AND FOLLOW FOR NEW UPDATE

————————————————————————–

THIS IS ALSO  OUR YOUTUBE CHANNEL WHERE YOU CAN LEARN THESE TYPES OF TOPICS IN A VERY EASY WAY SO CLICK BELOW LINK’S:-

STUDY JOKER

Today’s Current Affairs Video on Youtube go and Check

https://youtu.be/bhRhI8XH8yg

Web -www.learnindia24hours.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments