Saturday, July 27, 2024
HomeHome28 June Current Affairs 2021

28 June Current Affairs 2021

 

                                                                    

              28th June  Current Affairs

1:- अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के गवर्निंग बॉडी के
अध्यक्ष के रूप में किस ने पदभार संभाला है?

अन्ना जार्डफेल्ट

 

श्री अपूर्व चंद्रा, सचिव,
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष
के रूप में अक्तूबर, 2020-जून 2021 की अवधि तक पद धारण करने के बाद अपना कार्यकाल
पूरा किया। उन्होंने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राजदूत अन्ना जार्डफेल्ट को सौंपी,
जो संयुक्त राष्ट्र कार्यालय, जिनेवा में स्वीडन की स्थायी प्रतिनिधि है। भारत ने
35 वर्षों के अंतराल के बाद अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के गवर्निंग बॉडी की
अध्यक्षता संभाली थी। भारत की अध्यक्षता में अक्टूबर 2020 और मार्च 2021 में
गवर्निंग बॉडी के सत्रों और जून 2021 में अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन के 109वें
सत्र का आयोजन वर्चुअल मोड में किया गया।

 





2:- 9वे एशियाई मंत्रिस्तरीय ऊर्जा गोलमेज सम्मेलन की मेजबानी कौन देश करेगा?

भारत

 

अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा मंच (IEF) ने घोषणा की कि भारत, 9वें एशियाई
मंत्रिस्तरीय ऊर्जा गोलमेज (
AMER9) की
मेजबानी करेगा। 9वां एशियाई मंत्रिस्तरीय ऊर्जा गोलमेज सम्मेलन 2022 में आयोजित
किया जाएगा। गोलमेज सम्मेलन का मेजबान बनने का भारत का निर्णय
IEF के महासचिव जोसेफ मैकमोनिगल और तेल मंत्री
धर्मेंद्र प्रधान के बीच एक वर्चुअल बैठक के बाद आया।

 

 

 

 

 

3:- अभी हाल ही मे भारत ने सबसोनिक क्रूज मिसाइल
निर्भय का सफल परीक्षण  किस राज्य मे किया
है

ओडिशा

 

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन
(
DRDO) ने 24
जून, 2021 को ओडिशा के बालासोर के चांदीपुर में एक एकीकृत परीक्षण रेंज (
ITR) से सबसोनिक क्रूज मिसाइल ‘निर्भय का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल की आठवीं
परीक्षण उड़ान थी। निर्भय की पहली टेस्ट फ्लाइट 12 मार्च 2013 को हुई थी। निर्भय
एक लंबी दूरी की, हर मौसम में मार करने वाली, सबसोनिक क्रूज मिसाइल है, जिसे
DRDO द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित
किया गया है। मिसाइल को कई प्लेटफार्मों से लॉन्च किया जा सकता है और यह पारंपरिक
और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।



 

4:- पाकिस्तान को फाइनेंसियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की किस सूचि में रखा गया है ?

  ग्रे लिस्‍ट

 

 आतंकवाद के लिए धन मुहैया
कराने पर निगरानी रखने वाली वैश्विक संस्‍था -वित्‍तीय कार्रवाई कार्यबल-एफएटीएफ
ने पाकिस्‍तान को ग्रे लिस्‍ट में बनाए रखा है। वित्‍तीय कार्रवाई बल के ताजा
फैसले का मतलब होगा कि पाकिस्‍तान को अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष सहित वैश्विक संस्‍थाओं
से निवेश और सहायता के रूप में वित्‍तीय सहयोग प्राप्‍त करने में दिक्‍कत होगी।
एफएटीएफ ने पेरिस में एक वर्चुअल सत्र में पाकिस्‍तान द्वारा निर्धारित कार्रवाई
के अनुपालन के संबंध में एशिया प्रशांत समूह की रिपोर्ट की समीक्षा की। एफएटीएफ ने
पाकिस्‍तान को धनशोधन और आतंकवाद के लिए धन मुहैया कराने की रोकथाम के लिये
अनुशंसाओं की सूची सौंपी है। कार्यबल ने इससे पहले पाकिस्‍तान से निर्धारित
अनुशंसाओं को पूरा करने के प्रयास बढाने को कहा था। तीन वर्ष पहले जून 2018 में
पाकिस्‍तान को ग्रे लिस्‍ट में रखा गया था। इसके बाद से वह लगातार इस सूची से
निकलने का प्रयास कर रहा है

 

 

 

5:- टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय तैराक कौन बने
है?

साजन प्रकाश

 

साजन प्रकाश आगामी टोक्यो
ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय तैराक बन गए हैं। साजन ने रोम में
सेटे कोली ट्रॉफी में पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई में 1 मिनट 56.38 सेकेंड का
समय निकालकर यह उपलब्धि हासिल की। क्वालिफिकेशन कट ऑफ 1 मिनट 56.48 सेकेंड था। साजन
प्रकाश भारतीय तैराक हैं, वे केरल से हैं। उन्होंने 2015 में केरल में आयोजित
राष्ट्रीय खेलों में 6 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीत कर रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने
2016 के रिओ  ओलिंपिक में भी हिस्सा लिया
था, वे रिओ ल्य्म्पिक में हिस्सा लेने वाले एकमात्र पुरुष तैराक थे। 2020
ग्रीष्मकालीन ओलंपिक मूल रूप से जुलाई 2020 में आयोजित किए जाने की योजना थी।
लेकिन
COVID-19 महामारी
के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। यह दूसरी बार है जब जापान ओलंपिक की मेजबानी
कर रहा है। इससे पहले जापान ने 1964 में ओलंपिक की मेजबानी की थी।

2020 के ओलंपिक में पेश किए
जाने वाले नए खेल बीएमएक्स,
बास्केटबॉल
और मैडिसन साइकिलिंग हैं।

 

 

6:- भारत का बैंक क्रेडिट-टू-जीडीपी अनुपात 2020 में कितना %बढ़ा है ?

 56% बढ़ा

 

बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स
(
BIS) के
नवीनतम आंकड़ों के अनुसार,
FY21 में
वृद्धिशील ऋण वृद्धि 59 साल के निचले स्तर 5.56 प्रतिशत पर होने के बावजूद, बैंक
क्रेडिट-टू-जीडीपी अनुपात 2020 में पांच साल के उच्च स्तर 56 प्रतिशत से थोड़ा
अधिक पहुंच गया। बैंक ऋण वृद्धि आर्थिक विकास का एक प्रमुख संकेतक है और 100
प्रतिशत का ऋण-जीडीपी अनुपात आदर्श है।

 

 

 

7:- अभी हाल ही में अहमदाबाद में जेन गार्डन का
उद्घाटन किसने किया है?

PM नरेंद्र मोदी

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने
27 जून 2021 को अहमदाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन (
AMA)
में एक जेन गार्डन और कैजान अकादमी का
उद्घाटन करने के लिए गुजरात का दौरा किया।

AMA में
जापान सूचना और अध्ययन केंद्र और गुजरात में इंडो-जापान फ्रेंडशिप एसोसिएशन (
IJFA) का एक संयुक्त प्रयास, ‘जेन-कैज़ेन’ AMA में जापानी कला, संस्कृति, परिदृश्य और
वास्तुकला के कई तत्वों का प्रदर्शन करना चाहता है।





8:- अभी हाल ही में किस दो दिग्गज खिलाड़ी को खेल रत्न पुरस्कार के लिए
नामित किया गया है?

 पी. आर. श्रीजेश
और  दीपिका

 

भारत के अनुभवी गोलकीपर पी.
आर. श्रीजेश और पूर्व महिला टीम खिलाड़ी दीपिका को हॉकी इंडिया द्वारा 2021 के
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।
टोक्यो ओलंपिक में जाने वाली भारतीय पुरुष
टीम के उप-कप्तान हरमनप्रीत सिंह और महिला टीम की सदस्य वंदना कटारिया को अर्जुन
पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया है।

आर. पी. सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए
ध्यानचंद पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।

 

 

 

9:- अभी हाल ही में पहले भारतीय जिसे कनाडा का जज
नियुक्त किया गया है?

प्रदीप सिंह टिवाना

 

जालंधर के कोट कलां गांव के
प्रदीप सिंह टिवाना ऑस्ट्रेलिया में जज नियुक्त होने वाले पहले भारतीय बने हैं।
उन्हें ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया की कंट्री कोर्ट में जज नियुक्त किया गया है।प्रदीप
सिंह टिवाना (51) मूल रूप से कोट कलां के रहने वाले हैं। हालांकि उनका जन्म व
परवरिश इंग्लैंड में हुई है। उन्होंने लॉ की डिग्री वॉल्वर हैंपटन यूनीवर्सिटी से
की। इसके बाद लिंकन इन बार स्कूल से बैरिस्टर की डिग्री ली। वह बैरिस्टर के तौर पर
लॉ की डिग्री लेने वाले सबसे युवा आवेदक रहे।

 

 

 

10:- हाल ही में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता छायाकार सिवन का निधन हो गया
है, यह कौन थे ?

निर्देशक

 

सिनेमैटोग्राफर और निर्देशक
सिवन का निधन

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता छायाकार
और निर्देशक (
cinematographer and director)
सिवन का जून 2021 में निधन हो गया। वे त्रावणकोर में पहले सरकारी प्रेस फोटोग्राफर
थे। 1959 में, उन्होंने तिरुवनंतपुरम स्टैच्यू जंक्शन पर सिवन स्टूडियो की स्थापना
की थी। उन्होंने अपने करियर में तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है।

  ——————————————————————————————————-

IF YOU WANT TO LEARN OTHER SUBJECT’S OR CURRENT AFFAIRS SO GO ON BELOW LINK:— https://www.learnindia24hours.com/

Important Governor-General and Viceroy of India

11 May Current Affairs

 IMPORTANT DAY’S IN MAY MONTH 2021

#CET kya hai #CET quilification kya hai #CET in hindi

https://www.learnindia24hours.com/search/label/JHARKHAND%20HISTORY?&max-results=8

———————————————————————————————————————————————

GO ON OUR FACEBOOK PAGE LIKE AND FOLLOW FOR NEW UPDATE

————————————————————————–

THIS IS ALSO  OUR YOUTUBE CHANNEL WHERE YOU CAN LEARN THESE TYPES OF TOPICS IN A VERY EASY WAY SO CLICK BELOW LINK’S:-

STUDY JOKER

Today’s Current Affairs Video on Youtube go and Check

https://youtu.be/xU3bi0DwzN0

Web -www.learnindia24hours.com 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments