Saturday, July 27, 2024
HomeHome30 June Current Affairs 2021

30 June Current Affairs 2021

 

                                                                    

              30 June  Current Affairs

1:- अंतर्राष्ट्रीय
उष्णकटिबंधीय दिवस (
International Day of the Tropics) किस
तिथि को मनाया जाता है ?

29 जून

 

हर
साल 29 जून को यानी की “अंतर्राष्ट्रीय उष्णकटिबंधीय दिवस” मनाया जाता है। इस साल
के अंतर्राष्ट्रीय उष्णकटिबंधीय दिवस का थीम ‘
State
of the Tropics Report 2021′
है।

उष्ण
कटिबंधीय क्षेत्र पूरे वर्ष गर्म रहते हैं क्योंकि उन्हें अधिक सूर्य प्रकाश मिलता
है और किसी को वसंत और शरद ऋतु जैसे मौसमों का अनुभव नहीं होता है। उष्ण कटिबंध
में आमतौर पर गीला और शुष्क मौसम होता है। अधिकांश उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में
बहुत भारी वर्षा होती है लेकिन सहारा जैसे उष्ण कटिबंधीय मरुस्थल हैं, जहाँ एक
वर्ष में केवल 2-10 सेंटीमीटर वर्षा होती है।

 



2:- तीरंदाज दीपिका
कुमारी ने विश्व चैम्पियनशिप की व्यक्तिगत महिला प्रतिस्पर्धा मे कौन सा पदक जीता?

 स्वर्ण पदक

 

तीरंदाज
दीपिका कुमारी ने विश्व चैम्पियनशिप की व्यक्तिगत महिला प्रतिस्पर्धा के फाइनल में
रूस की ईलीना ओसेपोवा को छह-शून्य से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता है। दीपिका कुमारी
ने विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। पेरिस में विश्व
तीरंदाजी चैम्पियनशिप के मिक्स्ड में अतानु दास और दीपिका कुमारी ने स्वर्ण पदक
जीता है। इन दोनों भारतीय तीरंदाजों ने फाइनल में नींदरलैंड की टीम को पांच-तीन से
पराजित किया है।

 

 

 

 

3:- किस देश ने
टीवी व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दिन के समय में जंक फ़ूड के विज्ञापन पर रोक लगा दी
है?

 ब्रिटेन

 

ब्रिटेन
के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला
लिया है। इस फैसले के अनुसार, सुबह साढ़े पांच बजे से रात नौ बजे तक टीवी पर जंक
फूड के विज्ञापन प्रसारित करने पर रोक होगी। जंक फूड विज्ञापनों से जुड़े ये नियम
अगले साल से लागू होंगे। बच्चों का हानिकारक भोजन से कम से कम सामना हो, इस नियम
का यही मकसद है। यह फैसला बच्चों में मोटापे का मुकाबला करने के व्यापक अभियान का
हिस्सा है।

 

 

 

4:- किस भारतीय
अर्थशास्त्री को आईएमएफ के उच्च स्तरीय सलाहकार समूह के सदस्य के तौर पर नामित
किया गया है?

 मोंटेक अहलूवालिया

 

योजना
आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मोंटेक अहलूवालिया को विश्व बैंक और
IMF द्वारा
गठित एक उच्च स्तरीय सलाहकार समूह का सदस्य नामित किया गया है। समूह का नेतृत्व
संयुक्त रूप से मारी पांगेस्टू, सेला पाझर्बासियोग्लु और लॉर्ड निकोलस स्टर्न
करेंगे। समूह का गठन विश्व बैंक और
IMF
द्वारा
कोविड-19 महामारी और जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न दोहरे संकट के कारण किया गया था।

 

 

 


5:- किस देश ने
वर्ष 2033 में अपना पहला क्रू मिशन मंगल पर भेजने की योजना बनाई है?

 चीन

 

चीन
ने वर्ष 2033 में अपना पहला क्रू मिशन मंगल पर भेजने की योजना बनाई है। नियमित
अनुवर्ती उड़ानों के साथ मानवयुक्त मंगल मिशन शुरू किया जाएगा। मंगल पर स्थायी रूप
से बेस के निर्माण और इसके संसाधनों को निकालने के लिए दीर्घकालिक योजना के साथ
मिशन शुरू किया जाएगा। यह महत्वाकांक्षी योजना मनुष्यों को मंगल ग्रह पर लाने के
लिए अमेरिका के साथ दौड़ को तेज करेगी। चीन ने 2033, 2035, 2037, 2041 आदि के लिए
मंगल ग्रह पर मानवयुक्त मिशन की योजना बनाई है।

 





6:- हाल ही में
डीआरडीओ ने किस सीरीज की आधुनिक मिसाइल का सफल सफल परीक्षण किया है जिसकी रेंज
2000 किमी है ?

अग्नि

 

अग्नि
सीरीज की आधुनिक मिसाइल अग्नि प्राइम
 का
सफल परीक्षण कर लिया गया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के विकसित न्यूक्लिअर
क्षमता वाले मिसाइल का ओडिशा के चांदीपुर तट पर परीक्षण किया गया। सोमवार को दिन
में 10 बजकर 55 मिनट पर अग्नि प्राइम मिसाइल का परीक्षण किया गया। इस मिसाइल की रेंज
2000 किमी है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, अग्नि प्राइम को 4000 किमी रेंज वाली
अग्नि-4 और 5000 किमी रेंज वाली अग्नि-5 के टैक्नीकल स्पेसिफिकेशंस के साथ तैयार
किया गया है।

 




7:- क्रोएशिया में
हो रहे शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत को महिलाओं के कितने मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में
राही सरनोबत ने पहला गोल्ड मैडल जीता है ?

25 मीटर

 

क्रोएशिया
में हो रहे शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत को महिलाओं के 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में
राही सरनोबत ने पहला गोल्ड मैडल जीता है। जबकि इससे पहले उन्होंने 10 मीटर
एयरपिस्टल विमेंस टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। उन्होंने 25 मीटर स्पोर्ट्स
फाइनल में 39 पॉइंट हासिल किये है।

 

 

 

 

 

8:-  हाल ही में किस पत्रकार को 2021 के
लिए फुकुओका ग्रैंड पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ?

पी साईनाथ

 

पत्रकार
पलागुम्मी साईनाथ (
Palagummi Sainath) को 2021 के लिए फुकुओका ग्रैंड पुरस्कार से
सम्मानित किया गया है। वह एक प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जिन्होंने भारत में गरीब खेती
वाले गांवों की जांच जारी रखी है और ऐसे क्षेत्रों में निवासियों की जीवन शैली की
वास्तविकता पर कब्जा कर लिया है। जापान के फुकुओका शहर और फुकुओका सिटी इंटरनेशनल
फाउंडेशन द्वारा स्थापित यह पुरस्कार व्यक्तियों और संगठनों को एशियाई संस्कृति के
संरक्षण में उनके काम के लिए दिया जाता है।

 

 

 

9:- विश्व के
सर्वश्रेष्ठ 100 मेडिकल कॉलेजों में भारत के कितने मेडिकल कॉलेज शामिल है?

छह कॉलेज

 

भारत
के छह मेडिकल कॉलेज 2021 में विश्‍व के सौ श्रेष्‍ठ मेडिकल कॉलेज की सूची में
शामिल किये गए हैं। इस सूची मे नई दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान-एम्‍स
को इस सूची में 23वां स्‍थान मिला है। पुणे का आर्मड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज-
ए.एफ.एम.सी. 34वें स्‍थान पर है।

 क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज- सी.एम.सी. वेल्‍लोर,

 जे.आई.पी.एम.ई.आर. पांडिचेरी,

मेडिकल
कॉलेज चेन्‍नई और

आई.एम.एस.
बनारस हिन्‍दू विश्‍वविद्यालय भी इस सूची में शामिल हैं।

 




10:- राष्ट्रीय
सांख्यिकीय दिवस हर साल किस तिथि को मनाया जाता है ?

29 जून

 

प्रतिवर्ष
29 जून को मनाया जाने वाला सांख्यिकी दिवस इस बार कोविड महामारी को देखते हुए
वर्चुअल माध्‍यम से नीति आयोग में मनाया जाएगा। यह दिवस जाने माने सांख्यिकी
विशेषज्ञ प्रो. प्रशांत चंद्र महालनोबिस के जन्‍मदिन पर मनाया जाता है। प्रो.
महालनोबिस ने राष्‍ट्रीय सांख्यिकी प्रणाली की स्‍थापना में महत्‍वपूर्ण योगदान
दिया था। प्रतिवर्ष सांख्यिकी दिवस लोगों के रोजमर्रा के जीवन में सांख्यिकी के
प्रयोग को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्‍य से मनाया जाता है। साथ ही इस दिन लोगों को
यह भी बताया जाता है कि सरकारी नीतियों के निर्धारण में सांख्यिकी का किस प्रकार
इस्‍तेमाल किया जाता है। प्रतिवर्ष सांख्यिकी प्रणाली में सुधार लाने के लिए राष्‍ट्रीय
महत्‍व का एक विषय – थीम के रूप में चुना जाता है। इस वर्ष का विषय है – सतत विकास
के लक्ष्‍य हासिल करने की दिशा में भूख को समाप्‍त करना, खाद्य सुरक्षा हासिल करना
और सतत कृषि को बढ़ावा देना

  ——————————————————————————————————-

IF YOU WANT TO LEARN OTHER SUBJECT’S OR CURRENT AFFAIRS SO GO ON BELOW LINK:— https://www.learnindia24hours.com/

Important Governor-General and Viceroy of India

11 May Current Affairs

 IMPORTANT DAY’S IN MAY MONTH 2021

#CET kya hai #CET quilification kya hai #CET in hindi

https://www.learnindia24hours.com/search/label/JHARKHAND%20HISTORY?&max-results=8

———————————————————————————————————————————————

GO ON OUR FACEBOOK PAGE LIKE AND FOLLOW FOR NEW UPDATE

————————————————————————–

THIS IS ALSO  OUR YOUTUBE CHANNEL WHERE YOU CAN LEARN THESE TYPES OF TOPICS IN A VERY EASY WAY SO CLICK BELOW LINK’S:-

STUDY JOKER

Today’s Current Affairs Video on Youtube go and Check

https://youtu.be/fMt_9QD8uvc

Web -www.learnindia24hours.com 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments