Saturday, July 27, 2024
HomeHome7 July Current Affairs 2021

7 July Current Affairs 2021

  

                                                                    

              7th July Current Affairs

1:- विश्व
जूनोसिस दिवस (
World Zoonoses Day) हर साल किस
तिथि को मनाया जाता है ?

06 जुलाई

 

6
जुलाई को विश्वभर में जानवरों से मनुष्यों में और फिर मनुष्यों से जानवरों में
फैलने वाले बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विश्व जूनोसिस दिवस मनाया
जाता है। ऐसा ही जूनोटिक रोग वो संक्रामक रोग होते हैं जो जानवरों से मनुष्यों और
मनुष्यों से जानवरों में फैलते हैं।

 

 

 

 

 

2:- हाल ही में किस
एजेंसी ने मोस्ट इनोवेटिव इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी 2021 का पुरस्कार जीता है ?

इन्वेस्ट इंडिया

 

भारत
की राष्ट्रीय निवेश संवर्धन और सुविधा एजेंसी इन्वेस्ट इंडिया ने हल ही में मोस्ट
इनोवेटिव इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी 2021 का पुरस्कार जीता है। इस जीत पर
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री
प्रकाश जावड़ेकर ने बधाई दी है।

 

 

 

 

 

 3:- हाल ही में किस
ने निपुण (नेशनल इनीशिएटिव फॉर प्रोफिसीएंसी इन रीडिंग विद अंडरस्टैंडिंग एंड
न्यूमरैसी)  भारत लांच किया है ?

रमेश पोखरियाल निशंक

 

स्कूल
शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय रमेश पोखरियाल निशंक ने हाल ही में
बेहतर समझ और संख्या के ज्ञान के साथ पढ़ाई में प्रवीणता के लिए राष्ट्रीय पहल निपुण
(नेशनल इनीशिएटिव फॉर प्रोफिसीएंसी इन रीडिंग विद अंडरस्टैंडिंग एंड न्यूमरैसी)
शुरु किया है। इस मिशन का उद्देश्य शिक्षा के साथ साक्षरता और संख्या ज्ञान के लिए
सुलभ वातावरण बनाना है ताकि 2026
27 तक हर बच्चा कक्षा 3 तक पढ़ाई और अंको
की ज्ञान में जरूरी निपुणता हासिल कर सके।

 

 




4:- हाल ही में
चर्चा में रही पंचमूली झील किस राज्य में स्थित है ?

गुजरात

 

पंचमुली
झील, गुजरात के केवड़िया में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के पास स्थित है। यह समाचारों
में इसलिए है क्योंकि पिछले दो वर्षों में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए 194
मगरमच्छों को झील से निकाला गया है। अधिकारियों के अनुसार, 143 मगरमच्छों को
2019-20 में और 51 मगरमच्छों को 2020-21 में दो बचाव केंद्रों में स्थानांतरित
किया गया था।

 

 

 

 

 

5:- केंद्र सरकार
ने मूल्य वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए किस वस्तु के थोक विक्रेताओं, खुदरा
विक्रेताओं, मिल मालिकों और आयातकों पर स्टॉक सीमा लगाई है ?

दाल

 

केंद्र
सरकार ने निर्दिष्ट खाद्य पदार्थों (संशोधन) आदेश 2021 पर स्टॉक सीमा और आवाजाही
प्रतिबंध लागू किया है। इस आदेश के अनुसार, थोक विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं, मिल
मालिकों और दालों के आयातकों पर स्टॉक सीमा लगाई गई है। सभी राज्यों और केंद्र
शासित प्रदेशों के लिए मूंग दाल को छोड़कर सभी दालों के लिए 31 अक्टूबर तक स्टॉक
सीमा निर्धारित की गई है। दालों की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के बीच यह
फैसला लिया गया है।

 





6:- किस भारतीय
महिला क्रिकेटर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों को मिलाकर सबसे ज्यादा
रन बनाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गयी हैं?

मिताली राज

 

भारतीय
कप्तान मिताली राज महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली
क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड को पीछे
छोड़ा। 38 साल की मिताली राज के अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10337 रन हो गए हैं।
एडवर्ड के नाम क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 10273 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
इस सूची में न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स 7849 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

 

 

 

 

 

7:- केंद्र सरकार
ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के चेयरमैन की सेवानिवृत्ति उम्र को 60 से
बढ़ाकर निम्न में से कितने वर्ष कर दी है?

 62 वर्ष

 

केंद्र
सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के चेयरमैन की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाकर
62 साल तक कर दी। इसके लिए भारतीय जीवन बीमा निगम (कर्मचारी) नियमन, 1960 में
संशोधन किया गया है। चालू वित्त वर्ष के अंत तक एलआईसी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम
लाने का प्रस्ताव है। जिसके तहत एलआईसी को शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराया जाएगा।

 

 

 

 

8:- अभी हाल ही में
सांची के किस राज्य में पहले रेल संग्रहालय का शुभारंभ किया गया है ?

मध्य प्रदेश

 

मध्य
प्रदेश का पहला रेलवे संग्रहालय सांची स्टेशन पर शुरू किया गया है। भोपाल मंडल रेल
प्रबंधक उदय बोरवणकर ने महिला कर्मचारी के हाथों से फीता कटवाकर संग्रहालय में
प्रवेश किया। मध्य प्रदेश में रेलवे की प्राचीन स्मृतियों को याद करने के उद्देश्य
से यह संग्रहालय खोला गया है। इसमें वर्ष 1893 से लेकर आजादी से पूर्व तक की रेलवे
के विकास की यादें समाहित करने का प्रयास किया गया है। देश के विभिन्ना प्रांतों
में रेलवे के संग्रहालय हैं, लेकिन सांची स्टेशन पर आरंभ किया गया मध्य प्रदेश का
यह पहला रेल संग्रहालय है। सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

 




9:- हाल ही में किस
ने फॉर्मूला 1 का ऑस्ट्रियन ग्रांड प्रिक्स 2021 जीता है?

मैक्स वेर्स्टाप्पेन

 

रेड
बुल के मैक्स वेर्स्टाप्पेन (
Max Verstappen) ने रेड बुल रिंग में ऑस्ट्रियन ग्रांड
प्रिक्स जीता, जो 2021 फॉर्मूला 1 वर्ल्ड चैंपियनशिप सीज़न की नौवीं रेस है।
वेर्स्टाप्पेन ने मर्सिडीज-
AMG के वाल्टेरी बोटास (Valtteri Bottas) और
मैकलारेन के लैंडो नॉरिस (
Lando Norris) से आगे दौड़ जीती। 2021 ड्राइवर्स
चैंपियनशिप के लिए लुईस हैमिल्टन – बोटास की टीम के साथी और वेरस्टैपेन के चैलेंजर
– चौथे स्थान पर रहे।

 

 

 

 

10:-  हाल ही में कर्नाटक के नये राज्यपाल के
रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

थावरचंद गहलोत

 

केंद्रीय
मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल और मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य
प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। गहलोत सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री
हैं। हरि बाबू कमभमपति और राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को क्रमशः मिजोरम और हिमाचल
प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

 ——————————————————————————————————-

IF YOU WANT TO LEARN OTHER SUBJECT’S OR CURRENT AFFAIRS SO GO ON BELOW LINK:— https://www.learnindia24hours.com/

Important Governor-General and Viceroy of India

11 May Current Affairs

 IMPORTANT DAY’S IN MAY MONTH 2021

#CET kya hai #CET quilification kya hai #CET in hindi

https://www.learnindia24hours.com/search/label/JHARKHAND%20HISTORY?&max-results=8

———————————————————————————————————————————————

GO ON OUR FACEBOOK PAGE LIKE AND FOLLOW FOR NEW UPDATE

————————————————————————–

THIS IS ALSO  OUR YOUTUBE CHANNEL WHERE YOU CAN LEARN THESE TYPES OF TOPICS IN A VERY EASY WAY SO CLICK BELOW LINK’S:-

STUDY JOKER

Today’s Current Affairs Video on Youtube go and Check

https://youtu.be/rfUnX8PBpbI

Web -www.learnindia24hours.com

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments