Saturday, July 27, 2024
HomeHomeBiography of K.J Yesudas /के.जे. येसुदास की जीवनी। - learnindia24hours

Biography of K.J Yesudas /के.जे. येसुदास की जीवनी। – learnindia24hours

                                                  

 

नाम:-    कट्टासेरी जोसेफ़ येसुदास (के.जे.येसुदास)

जन्म:- 10 जनवरी, 1940 कोचीन, केरल

पत्नी:-    प्रभा

पिता:- अगस्टिन जोसेफ

 

के. जे. येसुदास एक प्रसिद्ध कर्नाटक संगीत गायक है। येसुदास का जन्म 10 जनवरी, 1940 को कोच्चि केरला में हुआ था। उनके पिता अगस्टिन जोसेफ एक प्रसिद्ध मलयालम शास्त्रीय संगीतकार और उस युग के मंच पर अभिनय करने वाले अभिनेता थे। उनके पिता ही उनके पहले गुरु थे। येसुदास के पिता, जब वे अपने रचनात्मक कैरियर के शीर्ष पर थे, तब कोच्चि स्थित उनके घर पर दिन रात दोस्तों और प्रशंसकों का जमावड़ा लगा रहता था किंतु जब बुरे दिन आए, तब बहुत कम ही लोग ऐसे थे, जो मदद को आगे आए। येसुदास का बचपन ग़रीबी में बीता, पर उन्होंने उस छोटी-सी उम्र से अपने लक्ष्य निर्धारित कर लिए थे और ठान लिया था कि अपने पिता का सपना पूरा करना ही उनके जीवन का उद्देश्य है। एक समय ऐसा भी आया कि वे अपने ‘आर.एल.वी. संगीत अकादमी’ की फ़ीस भी मुश्किल से भर पाते थे। ऐसा भी दौर था, जब चेन्नई के संगीत निर्देशक उनकी आवाज़ में दम नहीं पाते थे और ए.आई.आर. त्रिवेन्द्रम ने उनकी आवाज़ को प्रसारण के लायक नही समझा। येसुदास सात साल की उम्र में फोर्ट कोची में आयोजित होने वाली स्थानीय प्रतियोगिता में संगीत के लिए स्वर्ण पदक जीता।  

1960 के दशक के मध्य में येसुदास ने प्लेबैक गायन शुरू किया। सबसे पहले उन्होंने कन्नड़ और मलयालम की फिल्मों में गायन शुरू किया, और कुछ समय बाद उन्होंने 1970 के दशक के मध्य के दौरान बॉलीवुड में प्लेबैक गायन भी शुरू किया। उन्होंने सात बार सर्वश्रेष्ठ गायक के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। उनको भारत के राष्ट्रपति द्वारा 1973 में पद्म श्री और 2002 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उनके गाए गीत ‘गोरी तेरा गांव बड़ा प्यारा’, ‘सुरमई अखियों में’, ‘दिल के टुकड़े-टुकड़े करके’, ‘जानेमन-जानेमन तेरे दो नयन’, ‘चाँद जैसे मुखड़े पे’ बहुत ही मशहूर रहा।

1970 में, येसुदास ने चेन्नई में थारंगीनी संगीत कंपनी की स्थापना की जो उच्च गुणवत्ता वाली रिकॉर्डिंग के लिए मशहूर है।

डॉ. के.जे. येसुदास और उनकी पत्नी प्रभा वर्तमान में चेन्नई या फ्लोरिडा, यू.एस.ए. में रहते हैं।

———————————————————————————–

BIOGRAPHY

———————————————————————————–

#Irrfan khan biography #इरफान खान की जीवनी। (learnindia24hours.com)

—————————————————————————————————————————

#Biography of Kapil Dev #Kapil Dev/ कपिल देव #Story of Kapil Dev #कपिल देव की जीवनी। (learnindia24hours.com)

—————————————————————————————————————————–

#A. R. Rahman/ए॰ आर॰ रहमान #story of A. R. Rahman #biography of A. R. Rahman. (learnindia24hours.com)

—————————————————————————————————————————–

#Biography of Satyendra Nath Bose/ सत्येंद्र नाथ बोस की जीवनी। (learnindia24hours.com)

———————————————————————————–

 

For Detail chapter you can click below link  :-


 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments