Saturday, July 27, 2024
HomeBIOGRAPHY#Biography of Rajyavardhan Singh Rathore #राज्यवर्धन सिंह राठौर की जीवनी। - learnindia24hours

#Biography of Rajyavardhan Singh Rathore #राज्यवर्धन सिंह राठौर की जीवनी। – learnindia24hours

राज्यवर्धन सिंह राठौर

जन्म:- 29 जनवरी 1970

पिता:- कर्नल लक्ष्मण सिंह

माता:- मंजु राठौर

पत्नी:- डॉ. गायत्री राठौर

बेटा:- मानव आदित्य

बेटी:- भाग्यश्री

राज्यवर्धन सिंह राठौर ( घर का नाम चिली
) का जन्म 29 जनवरी 1970 को जैसलमेर राजस्थान में हुआ था। उनके पिता का नाम कर्नल लक्ष्मण सिंह तथा उनकी माता का नाम मंजु राठौर हैं। उनकी पत्नी का नाम डॉ. गायत्री राठौर है। उनका एक बेटा मानव आदित्य और बेटी भाग्यश्री है । वह बीकानेर
में स्थित बीकानेर राव बिकिजी के परिवार के
पहले राजा के राजपूत वंश के हैं।

राज्यवर्धन राठौड़ ने भारतीय सैन्य
अकादमी
और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से स्नातक
की शिक्षा
प्राप्त की। एनडीए से स्नातक होने के बाद, राठौर ने भारतीय सैन्य
अकादमी में भाग लिया जहां उन्हें सर्वश्रेष्ठ
ऑल-फेन्ड जेन्टलमेन कैडेट
के लिए तलवार के सम्मान से सम्मानित किया गया। वह
सिख रेजिमेंट स्वर्ण पदक के प्राप्तकर्ता भी
थे, जिन्हें पाठ्यक्रम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
को सम्मानित किया गया था। 1996 में राज्यवर्धन की शूटिंग
की ट्रेनिंग आर्मी मार्क्समैन इन्फैंटरी स्कूल
में हुई।

1998 में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने शुटिंग की शुरुआत की थी। जल्दी
वह दुनिया के बेहतरीन ट्रैप शूटरों में गिने जाने लगे। साल 2003 में साइप्रस के शहर निकोसिया में उन्होंने
विश्व चैंपियनशिप का कांस्य जीता था।

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने वर्ष 2004
के एथेंस ओलम्पिक में भारत के लिये रजत पदक
जीता। इसके साथ ही वे ओलंपिक पदक जीतने वाले प्रथम भारतीय निशानेबाज़ बन गए। संयुक्त अरब अमीरात के अहमद अल मख्तूम ने
क्वालीफांइग दौर में 144 का स्कोर किया था और फ़ाइनल में 45 का स्कोर कर कुल स्कोर
189 पर पहुंचा कर स्वर्ण पदक हासिल किया।

सेना और शूटिंग से उनकी सेवानिवृत्ति के बाद, वे 2014 में भारतीय जनता पार्टी के लिए संसद के सदस्य बने। नवंबर 2014 में,
सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री
बने। वे केंद्र सरकार में खेल एवं युवा
मामलों के राज्यमंत्री और सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री रहे।
राठौर को 2017 में
युवा मामलों और खेल मंत्रालय
के लिए स्वतंत्र प्रभार के साथ कैबिनेट मंत्री
नियुक्त किया गया था।


उपलब्धियाँ और पुरस्कार

1.  
2002 के राष्ट्रमंडल खेलों में मानचेस्टर (इग्लैण्ड) में दो स्वर्ण
पदक प्राप्त किए।

2.  
आई.एस.एस.एफ. विश्व शाटगन कप, दिल्ली में 2003 में कांस्य पदक
प्राप्त किया।

3.  
2003 में साइप्रस के निकोसियां में विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में
कांस्य पदक जीता।

4.  
2004 में सिडनी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता।

5.  
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को सितम्बर 2004 में ‘अर्जुन पुरस्कार’ से
सम्मानित किया गया।

6.  
17 अगस्त, 2004 को एथेंस ओलंपिक, ग्रीस में रजत पदक प्राप्त किया।
उनके रजत पदक जीतने पर राजस्थान की

7.  
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मेजर राठौड़ को राज्य सरकार की ओर से
11 लाख रुपये का नकद इनाम व आवास मंडल का साढ़े आठ लाख रुपये कीमत का एक फ़्लैट
देने की घोषणा की थी।

8.  
एशियाई क्ले विजन प्रतियोगिता, बैंकाक (थाईलैंड) में स्वर्ण पदक
प्राप्त किया।

9.  
2004 में ही चेक मास्टर्स कप (चेक गणराज्य) में स्वर्ण पदक हासिल
किया।

10.        
उन्हें 2005 में ‘राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया
गया। यह पुरस्कार उन्हें राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम द्वारा प्रदान किया
गया।

11.        
2005 में उन्हे पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

12.        
मेलबर्न में आयोजित 18वें राष्ट्रमंडल खेलों में राज्यवर्धन सिंह
राठौड़ को पेयर्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक का दावेदार समझा जा रहा  था, परन्तु वे अपने लक्ष्य से चूक गए और उन्हें
दूसरे स्थान पर रह कर रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

13.        
मई 2006 में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने काहिरा के आई एस एस एफ
वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीतकर बड़ी कामयाबी हासिल की। साथ ही बीजिंग में 2008
में होने वाले ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया।

14.        
2006 में राठौड़ ने कैरो विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता, जो किसी
बड़ी उपलब्धि से कम नहीं।

15.        
दिसम्बर 2006 में हुए दोहा एशियाड में उवल ट्रैप स्पर्धा में
कांस्य पदक जीता और पुरुष डबल ट्रैप टीम स्पर्धा में विक्रम भटनागर       और रंजन सोढी के साथ मिलकर रजत पदक जीता।


 —————————————————————————————-  

For Detail chapter you can click below link  :-

https://www.learnindia24hours.com/2020/09/what-is-mahalwari-and-ryotwari-system.html   
————————————————————————————————————————–     

महलवाड़ी व्यवस्था क्या है ?/ What is Mahalwari and Ryotwari system?————-

https://www.learnindia24hours.com/2020/09/what-is-mahalwari-and-ryotwari-system.html

रैयतवाड़ी व्यवस्था क्या है ?/What is Rayotwari System? ————————

https://www.learnindia24hours.com/2020/10/what-is-rayotwari-systemfor-exam.html 



https://www.learnindia24hours.com/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments