Saturday, July 27, 2024
HomeHomeBiography of Stephen Hawking/स्टीफन हॉकिंग की जीवनी।

Biography of Stephen Hawking/स्टीफन हॉकिंग की जीवनी।

जन्म 8 जनवरी 1942 ऑक्सफोर्ड, इंग्लैण्ड

मृत्यु मार्च 14 2018

पत्नी :- जेन , ऐलेन                

माता :  इसाबेल
हॉकिंग

पिता :- फ्रेंक हॉकिंग

 

स्टीफन
हॉकिंग का पूरा
नाम स्टीवन विलियम हॉकिंग है। हॉकिंग परिवार को वित्तीय वादा है बहुत
झेलनी पड़ी। इसके  बावजूद, इनके माता पिता
दोनों की शिक्षा ऑक्सफ़र्ड विश्वविद्यालय में हुई जहाँ फ्रेंक ने आयुर्विज्ञान की
शिक्षा प्राप्त की और इसाबेल ने दर्शनशास्त्र, राजनीति और अर्थशास्त्र का अध्ययन
किया।

हॉकिंग
शुरू में अपनी कक्षा में औसत से कम अंक पाने वाले छात्र थे, किन्तु उन्हें बोर्ड
गेम खेलना अच्छा लगता था| उन्हें गणित में बहुत दिलचस्पी थी, यहाँ तक कि उन्होंने
गणितीय समीकरणों को हल करने के लिए कुछ लोगों की मदद से पुराने इलेक्ट्रॉनिक
उपकरणों के हिस्सों से कंप्यूटर बना दिया था| ग्यारह वर्ष की उम्र में स्टीफन,
स्कूल गए और उसके बाद यूनिवर्सिटी कॉलेज, ऑक्सफोर्ड गए| स्टीफन गणित का अध्ययन
करना चाहते थे लेकिन
यूनिवर्सिटी कॉलेज में गणित  उपलब्ध नहीं थी, इसलिए उन्होंने भौतिकी अपनाई। तीन सालों में ही उन्हें प्रकृति विज्ञान में प्रथम श्रेणी की ऑनर्स की डिग्री मिली। महज 20 वर्ष के थे, कैंब्रिज
कॉस्मोलॉजी
विषय में
रिसर्च के लिए चुन लिए गए। ऑक्सफोर्ड में कोई भी ब्रह्मांड विज्ञान में काम नहीं
कर रहा था उन्होंने इसमें शोध करने की ठानी और सीधे कैम्ब्रिज पहुंच गए। वहां
उन्होंने
कॉस्मोलॉजी यानी ब्रह्मांड विज्ञान में शोध किया । इसी विषय में उन्होंने पीएच.डी. भी की। अपनी
पीएच.डी. करने के बाद जॉनविले और क्यूस कॉलेज के पहले
रिचर्स
फैलो
और फिर बाद में प्रोफेशनल फैलो बने
महज 21 वर्ष की उम्र में हॉकिंग
जब छुट्टियों में घर पर थे और सीढ़ियां उतर रहे
थे तभी उन्हें बेहोशी का एहसास हुआ और वो नीचे गिर गए। डॉक्टरों ने एक गंभीर
बीमारी होने के संकेत दिए।
मोटोर न्यूरॉन एक गंभीर और असाध्य बीमारी का पता चला जिसमें
शरीर लकवाग्रस्त हो जाता है और सारे अंग धीरे धीरे काम करना बंद कर देता है। उनकी
उम्र महज दो साल ही बताई गई। लेकिन मौत को मात देते हुए हॉकिंग ने 76 साल से
ज्यादा जिंदगी जी। 1974 में स्टीफन हॉकिंग ने दुनिया को अपनी सबसे महत्वपूर्ण
खोज ब्लैक होल थ्योरी के बारे में बताया।
उन्होंने बताया कि ब्लैक होल क्वॉन्टम प्रभावों की वजह गर्मी फैलाते हैं। पांच साल
बाद ही वह कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में
गणित के प्रोफेसर बन गए। यह वही पद था जिस पर कभी महान वैज्ञानिक ऐलबर्ट
आइनस्टाइन

नियुक्त थे। साल 1998 में प्रकाशित हुई स्टीफन हॉकिंग की किताब ‘अ ब्रीफ हिस्ट्ररी
ऑफ टाइम’ मे उन्होंने बिग बैंग थ्योरी और ब्लैक होल को बहुत आसानी से समझाया। उन्हें
12 मानद डिग्रियाँ और अमरीका का सबसे
उच्च नागरिक सम्मान प्राप्त हुये।

 14 मार्च 2018 की सुबह अपने घर कैंब्रिज में ‘हॉकिंग
की
मृत्यु हो गई थी।

 हॉकिंग के जीवन पर
एक फिल्‍म बनी, जिसका नाम है `
द थ्‍योरी ऑफ एव्री थिंग`. इस फिल्‍म में स्‍टीफन का किरदार एडी रेडमेने ने निभाया था,
जिसके लिए उन्‍होंने उस साल
बेस्‍ट एक्‍टर का ऑस्‍कर अवॉर्ड भी जीता.

 

*सम्मान*

·      अल्बर्ट आइंस्टीन पुरस्कार (1978)

·      वॉल्फ प्राइज़ (1988)

·      प्रिंस ऑफ ऑस्टुरियस अवाडर्स (1989)

·      कोप्ले मेडल (2006)

·      प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम (2009)

·      विशिष्ट मूलभूत भौतिकी पुरस्कार (2012)

 

*प्रसिद्धि*

·      हॉकिंग विकिरण

·      विचित्रता प्रमेय

·      अ ब्रीफ़ हिस्ट्री ऑफ टाइम

 

 

*विचार*

मुझे
सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मैंने ब्रह्माण्ड को समझने में अपनी भूमिका
निभाई। इसके रहस्य लोगों के सामने खोले और इस पर किये गये शोध में अपना योगदान दे
पाया। मुझे गर्व होता है जब लोगों की भीड़ मेरे काम को जानना चाहती है। 

 

       मुझे
हमेशा यह गर्व रहेगा कि मैंने ब्रह्माण्ड को जानने में एक महत्वपूर्ण भूमिका
निभाई, विज्ञान के क्षेत्र में कई नई खोजे की और लोग मेरे इसी योगदान की प्रसंशा
करते हैं।

 

       लगभग सभी मांसपेशियों से मेरा नियंत्रण खो चुका
है और अब मैं अपने गाल की मांसपेशी के जरिए, अपने चश्मे पर लगे सेंसर को कम्प्यूटर
से जोड़कर ही बातचीत करता हूँ।



———————————————————————————–

BIOGRAPHY

———————————————————————————–

#Irrfan khan biography #इरफान खान की जीवनी। (learnindia24hours.com)

—————————————————————————————————————————

#Biography of Kapil Dev #Kapil Dev/ कपिल देव #Story of Kapil Dev #कपिल देव की जीवनी। (learnindia24hours.com)

—————————————————————————————————————————–

#A. R. Rahman/ए॰ आर॰ रहमान #story of A. R. Rahman #biography of A. R. Rahman. (learnindia24hours.com)

—————————————————————————————————————————–

#Biography of Satyendra Nath Bose/ सत्येंद्र नाथ बोस की जीवनी। (learnindia24hours.com)

———————————————————————————–

 


For Detail chapter you can click below link  :-


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments