Saturday, July 27, 2024
HomeHomeIrrfan khan biography/इरफान खान की जीवनी।

Irrfan khan biography/इरफान खान की जीवनी।

                                          

जन्म- 07 जनवरी 1967 टोंक, राजस्थान

मृत्यु- 29 अप्रैल 2020 मुंबई, महाराष्ट्र

पिता – यासीन अली खान

माता -सईदा बेगम खान

पत्नी– सुतापा सिकदर

बच्चे बाबिल और अयान।

इरफ़ान खान का जन्म राजस्थान में, एक मुस्लिम परिवार में हुआ था इनके पिता का टायर का कारोबार था। उनका परिवार टोंक के नवाब परिवार से ताल्लुक रखता था। उन्होंने अपना बचपन टोंक तथा जयपुर में बिताया। जयपुर में उन्होंने स्कूली शिक्षा प्राप्त की तथा कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने 1984 में नई दिल्ली में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) में अध्ययन करने के लिए छात्रवृत्ति अर्जित की और वही से अभिनय में प्रशिक्षण प्राप्त किया।

23 फरवरी 1995 को, उन्होंने सुतापा सिकदर से शादी की। 2016 में, उन्होंने खान को उनके नाम से हटा दिया क्योंकि वह चाहते थे कि उनका काम उन्हें परिभाषित करे, न कि उनका वंश। उनके करियर की शुरूआत टेलीविजन सीरियल्‍स से हुई थीा उनके फिल्‍मी करियर की शुरूआत फिल्‍म ‘सलाम बाम्‍बे’ से एक छोटे से रोल के साथ हुईा। उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और बहुत सारे सुपरहिट फिल्म दिए। इरफ़ान की हाल ही में आयी नई रिलीज़ फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ है। कैंसर के इलाज के दौरान ही इरफ़ान ने इस फिल्म की शूटिंग की थी। इरफ़ान की मृत्यु 29 अप्रैल 2020 को कोकिलाबेन अस्पताल, मुंबई में, कैंसर के इलाज के दौरान, कोलन इन्फेक्शन से हुई।

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

2018 – फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार – हिंदी मीडियम

2008 – फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार – लाइफ़ इन अ… मेट्रो

2004 – फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार – हासिल

2011 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया।

60वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2012 में इरफ़ान खान को फिल्म पान सिंह तोमर में अभिनय के लिए श्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार दिया गया।

 

For Detail chapter you can click below link  :-


 

 


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments