Saturday, July 27, 2024
HomeHome11 July Current Affairs 2021

11 July Current Affairs 2021

 

                                                                    

              11th July Current Affairs

1:- भारत
का कौन सा राज्य जल्द ही जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने वाला है ?

उत्तर प्रदेश

 

उत्तर
प्रदेश में जनसंख्या को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। यहाँ जनसंख्या नियंत्रण कानून
को लेकर योगी सरकार ने फॉर्मूला तैयार कर लिया है। यह नया कानून बनने के बाद, इसके
तहत जिनके पास दो से अधिक बच्चे होंगे, वे न तो सरकारी नौकरी के लिए योग्य होंगे
और न ही कभी चुनाव लड़ पाएंगे। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश
जनसंख्या अधिनियम, 2021 के अपने पहले मसौदे का अनावरण करने की उम्मीद, 11 जुलाई
रविवार को है।

 




2:- खादी
और ग्रामोद्योग आयोग ने हाल ही में कितने देशों में ट्रेडमार्क पंजीकरण हासिल किया
है ?

तीन

 

खादी
और ग्रामोद्योग आयोग ने हाल ही में तीन देशों भूटान, यूएई और मैक्सिको में
ट्रेडमार्क पंजीकरण हासिल किया है जो वैश्विक स्तर पर खादी ब्रांड की पहचान की
रक्षा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इन देशों के अलावा, खादी और ग्रामोद्योग
आयोग के ट्रेडमार्क आवेदन दुनिया भर के 40 देशों में लंबित हैं जिनमें यूएसए, कतर,
श्रीलंका, जापान, इटली, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, ब्राजील और अन्य शामिल
हैं।

 




3:- हल ही में
21वां राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस 2021 कहाँ में मनाया गया ?

मणिपुर

 

21वां
राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस 2021 मणिपुर में मनाया गया। मुख्यमंत्री एन. बीरेन
सिंह ने घोषणा की कि राज्य सरकार स्थानीय मछली सारेंग (वाल्गो कैटफ़िश) का उत्पादन
करने वाले मछली किसानों को 50% अनुदान के साथ ऋण प्रदान करेगी और मत्स्य विभाग को
इस संबंध में जल्द ही एक योजना शुरू करने का निर्देश दिया।

 




4:- भारत
का कौन सा राज्य अपना खुद का
OTT (ओवर-द-टॉप ) Platform बनाएगा?

केरल

 

केरल
सरकार ने अपना खुद का ओवर-द-टॉप (
OTT)
प्लेटफॉर्म
बनाने का प्रस्ताव रखा है। राज्य सरकार ने इसे 1 नवंबर तक लॉन्च करने की योजना
बनाई है।

 





5:- आईएनएस तबर ने
किस नौसेना के साथ किया सैन्य अभ्यास ?

इतालवी नौसेना

 

भारतीय
नौसेना पोत (आईएनएस) तबर ने हाल ही में इतालवी नौसेना के फ्रंटलाइन फ्रिगेट के साथ
सैन्य अभ्यास में भाग लिया। आईएनएस तबर इतालवी नौसेना में शामिल हो गया और भूमध्य
सागर में चल रही तैनाती के हिस्से के रूप में 3 जुलाई को नेपल्स के बंदरगाह में
प्रवेश किया है।

 




6:- किस प्रसिद्ध
बॉलीवुड पार्श्व गायक को दिल्ली हिंदी अकादमी का उपाध्यक्ष बनाया गया है?

स्वानंद किरकिरे

 

प्रसिद्ध
बॉलीवुड पार्श्व गायक और गीतकार स्वानंद किरकिरे को दिल्ली हिंदी अकादमी का
उपाध्यक्ष बनाया गया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और कला, संस्कृति एवं भाषा
मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अकादमी को स्वानंद किरकिरे की हिंदी भाषा और
संस्कृति के अनूठे अनुभवों से लाभ होगा। सिसोदिया ने अकादमी के सदस्यों से कहा कि
वे कला और संस्कृति कार्यक्रमों के आयोजन के लिए नए तरीकों का उपयोग करने के बारे
में सोचना शुरू करें।

 




7:- हाल ही में चर्चा
मे रहा ‘ग्रैंड इथियोपियाई रीनान्से डैम’ (
Grand Ethiopian Renaissance Dam) किस
नदी के तट पर स्थित है?

नील

 

ग्रैंड
इथियोपियाई रीनान्से डैम’ (
Grand Ethiopian
Renaissance Dam)
पूरा
होने पर अफ्रीका की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजना होगी। मिस्र और सूडान के अनुसार,
इथियोपिया ने ऊपरी नीली नील नदी पर बांध के जलाशय को भरने का दूसरा चरण शुरू कर
दिया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद जल्द ही इस मुद्दे पर एक बैठक करने वाली
है। इथियोपिया का कहना है कि यह परियोजना इसके विकास के लिए आवश्यक है, जबकि मिस्र
और सूडान को डर है कि यह उनके नागरिकों की पानी की पहुंच को प्रतिबंधित कर सकता
है।

 





8:- विदेश मंत्रालय
के सहयोग से किस संगठन/निकाय ने इंडो-पैसिफिक बिजनेस समिट 2021 का आयोजन किया?

भारतीय उद्योग परिसंघ (CII)

 

 

भारतीय
उद्योग परिसंघ (
CII) ने विदेश मंत्रालय के सहयोग से
इंडो-पैसिफिक बिजनेस समिट 2021 के पहले संस्करण का आयोजन किया। वर्चुअल प्लेटफॉर्म
पर आयोजित इस बिजनेस समिट में हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के देशों की सरकारों,
उद्यमों, बिजनेस चैंबर्स, थिंक टैंक और शिक्षाविदों ने हिस्सा लिया। इस शिखर
सम्मेलन में एक वर्चुअल व्यापार प्रदर्शनी भी शामिल थी।

 





9:- हाल ही में किस
बहुपक्षीय संघ ने जैव विविधता पर एक सम्मेलन आयोजित किया?

आसियान

 

जैव
विविधता पर तीसरा आसियान सम्मेलन हाल ही में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का
पांचवां और अंतिम सत्र ‘
Towards 2050: Living in
Harmony with Nature’
थीम
पर केंद्रित था। आसियान देशों के अनुसार, विकासशील देशों को 2020 के बाद के
वैश्विक जैव विविधता ढांचे के उचित कार्यान्वयन के लिए संसाधनों की आवश्यकता होगी।
आसियान में 10 देश शामिल हैं: ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया,
म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम।

 





10:-हाल ही में किस राज्य में
COVID-19
का नया वेरिएंट कप्पा
मिला है?

उत्तर प्रदेश

 

उत्तर
प्रदेश में
COVID-19 के कप्पा वेरिएंट के दो मामले सामने आए
हैं, जिसकी पुष्टि किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज ने की है।

SARS-Cov-2 पर नज़र रखने वाली, विश्व स्वास्थ्य संगठन की साइट के अनुसार,
भारत में पहली बार अक्टूबर 2020 में कप्पा वेरिएंट का पता चला था।
वेरिएंट की
पहचान
B.1.617.1 के रूप में की गई है, जबकि डेल्टा को B.1.617.2 के
रूप में दर्शाया गया है।

 ——————————————————————————————————-

IF YOU WANT TO LEARN OTHER SUBJECT’S OR CURRENT AFFAIRS SO GO ON BELOW LINK:— https://www.learnindia24hours.com/

Important Governor-General and Viceroy of India

11 May Current Affairs

 IMPORTANT DAY’S IN MAY MONTH 2021

#CET kya hai #CET quilification kya hai #CET in hindi

https://www.learnindia24hours.com/search/label/JHARKHAND%20HISTORY?&max-results=8

———————————————————————————————————————————————

GO ON OUR FACEBOOK PAGE LIKE AND FOLLOW FOR NEW UPDATE

————————————————————————–

THIS IS ALSO  OUR YOUTUBE CHANNEL WHERE YOU CAN LEARN THESE TYPES OF TOPICS IN A VERY EASY WAY SO CLICK BELOW LINK’S:-

STUDY JOKER

Today’s Current Affairs Video on Youtube go and Check

https://youtu.be/toDb0CNCgnw

Web -www.learnindia24hours.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments