Saturday, July 27, 2024
HomeHome10 July Current Affairs 2021

10 July Current Affairs 2021

                                                                    

              10th July Current Affairs

1:- हेनली
पासपोर्ट इंडेक्स- 2021 की रिपोर्ट के अनुसार किस देश का पासपोर्ट दुनिया में सबसे
शक्तिशाली है ?

जापान

 

दुनिया के सबसे शक्तिशाली
पासपोर्ट की वर्ष 2021 की रैंकिंग आ गई है। इस लिस्ट में जापान को सर्वोच्च स्थाान
मिला है। इसके बाद सिंगापुर को दूसरा और जर्मनी तथा दक्षिण कोरिया को संयुक्त रूप
से तीसरा स्थान मिला है। वहीं सबसे खराब पासपोर्ट में अफगानिस्तान (116वां और
आखिरी स्थान), सीरिया, इराक और पाकिस्तान हैं. वहीं भारत इस सूची में 90वें स्थान
पर है।

 

 

 

2:- हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने
कैबिनेट में रेलवे मंत्रालय की जिम्मेदारी किसे दी गई है ?

अश्विनी वैष्णव

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने
हाल ही में कैबिनेट में अब तक का सबसे बड़ा विस्तार किया है। उन्होंने सभी
मंत्रियों को उनके विभाग का बंटवारा कर दिया है। नयी कैबिनेट लिस्ट में रेलवे
मंत्रालय की जिम्मेदारी पीयूष गोयल की जगह अश्विनी वैष्णव को दी गई है।

 

 

3:- भारत के आदित्य मित्तल हाल ही में कितने वर्ष
की उम्र में चेस ग्रैंडमास्टर बन गए है ?

14 वर्ष

 

भारत के आदित्य मित्तल हाल ही
में 14 वर्ष की उम्र में चेस ग्रैंडमास्टर बन गए है। उन्होंने सर्बियन ओपन में यह
खिताब हासिल किया है। चेस.कॉम के अनुसार, आदित्य ने 7/9 के स्कोर के साथ पहला स्थान
हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने 3 ग्रैंड मास्टर्स को भी हराया है।

 

 

 

4:- महिला फुटबाल एशियाई कप 2022 का आयोजन अगले
साल  किस देश में किया जायेगा ?

भारत

 

महिला फुटबाल एशियाई कप 2022
का आयोजन अगले साल भारत में किया जायेगा। एएफसी ने कहा कि नवी मुंबई के डी वाई
पाटिल स्टेडियम को तीन में से एक स्टेडियम के रूप में चुना गया है, जहां एएफसी
महिला एशियाई कप 2022 के मैच होंगे। टूर्नामेंट 20 जनवरी से छह फरवरी 2022 के बीच
खेला जायेगा।

 

 

 

 

5:- भारतीय सेना ने कश्मीर में एक शूटिंग रेंज का नाम किस बॉलीवुड
अभिनेत्री के नाम पर रखने की घोषणा की है ?

विद्या बालन

 

भारतीय सेना ने कश्मीर में एक
शूटिंग रेंज का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन के नाम पर रखने की घोषणा की है।
अभिनेत्री ने इस साल की शुरुआत में कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा आयोजित ‘गुलमर्ग
विंटर फेस्टिवल’ में भाग लिया था। विद्या बालन की विभिन्न उपलब्धियों का सम्मान
करते हुए भारतीय सेना ने गुलमर्ग में एक सैन्य फायरिंग रेंज को ‘विद्या बालन
फायरिंग रेंज’ नाम दिया है।

 

 

 

6:- हाल ही में गठित किये गए सहकारिता मंत्रालय का प्रभार किसे सौंपा गया
है ?

अमित शाह

 

हाल ही में गठित किये गए
सहकारिता मंत्रालय का प्रभार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा गया है। यह
सहकारिता मंत्रालय सहकारिता आंदोलन को मज़बूत करने के लिये एक अलग प्रशासनिक,
कानूनी और नीतिगत ढाँचा प्रदान करेगा।

 

 

 

 

7:- किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का
हाल ही में 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है ?

हिमाचल प्रदेश

 

हिमाचल प्रदेश के पूर्व
मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का हाल ही में 87 वर्ष की उम्र में
निधन हो गया है। उन्हें 2 बार कोरोना हुआ। उनका जन्म 23 जून 1934 को हुआ। उनके
पिता पदम सिंह बुशहर रियासत के राजा थे। उन्होंने वर्ष 1962 में पहली बार महासू
सीट से लोकसभा चुनाव जीते थे। इसके बाद वे 1967, 1971, 1980 और 2009 में भी लोकसभा
के लिए चुने गए थे।

 

 

 

 

8:- केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में किरेन रिजिजू
की जगह किसे नया खेल मंत्री बनाया गया है?

अनुराग ठाकुर

 

मोदी सरकार ने किरन रिजिजू की
जगह अनुराग ठाकुर को खेल मंत्री बनाया है। अनुराग भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (
BCCI) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। खेल मंत्रालय
के साथ उन्हें सूचना एवं प्रसारण मंत्री की भी जिम्मेदारी मिली है। टोक्यो ओलिंपिक
से ठीक 16 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बदलाव किया है। टोक्यो
ओलिंपिक इस साल 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच होने हैं। भारत की ओर से 18 खेलों में
124 खिलाड़ियों ने क्वालिफाई किया है।

 

 

 

9:- हाल ही में देश का नया शिक्षा मंत्री किसे
नियुक्त किया गया है?

धर्मेंद्र प्रधान

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के
नेतृत्व वाली कैबिनेट मंत्रीमंडल में 7 जुलाई 2021 को किये गये फेरबदल में पहले से
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और स्टील मंत्रालय संभाल रहे धर्मेंद्र प्रधान को अब
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी
गयी है। उन्होंने रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की जगह ली है। गौरतलब है कि निशंक ने
स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 7 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था। वे पिछली मोदी
सरकार में कौशल विकास और उद्यमिता विभाग के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी थे।

 




10:- फिलीपींस में मनीला के पास किस ज्वालामुखी के फटने की संभावना वायक्त
की जा रही है?

 ताल ज्वालामुखी

 

फिलीपींस के अधिकारियों ने
चेतावनी दी है कि मनीला के दक्षिण में ताल ज्वालामुखी में सल्फर डाइऑक्साइड गैस का
उत्सर्जन उच्चतम स्तर है, जिस कारण से वह कभी भी फट सकता है। ताल ज्वालामुखी एक
राष्ट्र में सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है जो समय-समय पर विस्फोटों और
भूकंपों से प्रभावित होता है, क्योंकि यह प्रशांत क्षेत्र “रिंग ऑफ फायर” पर स्थित
है, जो तीव्र भूकंपीय गतिविधि का एक क्षेत्र है। फिलीपींस के सभी ज्वालामुखी रिंग
ऑफ फायर के अंतर्गत आते हैं।

 

 ——————————————————————————————————-

IF YOU WANT TO LEARN OTHER SUBJECT’S OR CURRENT AFFAIRS SO GO ON BELOW LINK:— https://www.learnindia24hours.com/

Important Governor-General and Viceroy of India

11 May Current Affairs

 IMPORTANT DAY’S IN MAY MONTH 2021

#CET kya hai #CET quilification kya hai #CET in hindi

https://www.learnindia24hours.com/search/label/JHARKHAND%20HISTORY?&max-results=8

———————————————————————————————————————————————

GO ON OUR FACEBOOK PAGE LIKE AND FOLLOW FOR NEW UPDATE

————————————————————————–

THIS IS ALSO  OUR YOUTUBE CHANNEL WHERE YOU CAN LEARN THESE TYPES OF TOPICS IN A VERY EASY WAY SO CLICK BELOW LINK’S:-

STUDY JOKER

Today’s Current Affairs Video on Youtube go and Check

https://youtu.be/toDb0CNCgnw

Web -www.learnindia24hours.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments