Saturday, July 27, 2024
HomeHome9 July Current Affairs 2021

9 July Current Affairs 2021

                             

                                                                    

              9th July Current Affairs

1:- प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने कैबिनेट विस्तार से पहले कौन सा नया मंत्रालय
बनाया है ?

सहकारिता मंत्रालय

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने
हाल ही में अपने कैबिनेट विस्तार से पहले मिनिस्ट्री ऑफ को-ऑपरेशन नया मंत्रालय
बनाया है। इस मंत्रालय के जरिए अपने मोदी सरकार “सहकार से समृद्धि” के विजन को
साकार करेगी। यह मंत्रालय देश में सहकारी आंदोलन को मजबूत करने के लिए अलग से
प्रशासनिक, कानूनी और नीतिगत ढांचा उपलब्ध कराएगा।

 

 

 

 

2:- किस
मंत्रालय ने ‘क्लिनिकल ट्रायल रजिस्ट्री-इंडिया सीटीआरआई पोर्टल पर आयुर्वेद
डेटासेट’ लॉन्च किया है ?

आयुष मंत्रालय

 

केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने हाल
ही में क्लिनिकल ट्रायल रजिस्ट्री- इंडिया सीटीआरआई पोर्टल पर आयुर्वेद डेटासेट
लॉन्च किया है। आयुष मंत्रालय के तहत भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (
ICMR) और केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान
परिषद (
CCRAS) द्वारा
संयुक्त रूप से
CTRI का
आयुर्वेद डेटासेट विकसित किया गया है। केंद्रीय आयुष मंत्री ने अमर, सही, ई-मेधा
और
RMIS नाम से
चार और पोर्टल भी लॉन्च किए।

 

 

 

 

3:- भारतीय
अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2021 का आयोजन 20 नवंबर से 28 नवंबर के बीच किस राज्य
में किया जायेगा ?

गोवा

 

भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म
महोत्सव 2021 का आयोजन 20 नवंबर से 28 नवंबर के बीच गोवा में किया जायेगा। इस
52वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन सूचना और प्रसारण मंत्रालय के डीएफएफ
द्वारा गोवा की राज्य सरकार और भारतीय फिल्म उद्योग के सहयोग से किया जाएगा।

 

 

 

 

 

4:- हाल ही में केंद्र सरकार ने मछली पालक किसानों
के लिए कौन सा मोबाइल एप्प पेश किया है ?

मत्स्य विज्ञान

 

हाल ही में केंद्र सरकार ने
मछली पालक किसानों के लिए देश के जलकृषकों के लिए नवीनतम स्वच्छ जल कृषि
प्रौद्योगिकियों का प्रसार करने के उद्देश्य से “मत्स्य सेतु” मोबाइल एप्प पेश
किया है। इस एप्प के द्वारा किसानों को स्वच्छ जल में मछली पालन के तौर तरीकों को
लेकर आधुनिक जानकारी प्रदान की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

5:- केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार और फेरबदल में कितने नेताओं ने शपथ
ग्रहण की ?

43 नेताओं

 

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में केंद्रीय
मंत्रिमंडल ने अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार किया है। मंत्रिमंडल के फेरबदल में कई
नए लोगों के साथ-साथ मौजूदा मंत्री भी शामिल हैं जिन्हें फिर से नियुक्त किया गया
है। 43 मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह 7 जुलाई, 2021 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित
किया गया था। कुल मिलाकर, 15 मंत्रियों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया
है और 28 मंत्रियों को राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया गया है।

 

 

 

6:- हाल ही में किस देश ने चीन, थाईलैंड, कोरिया और
तीन अन्य देशों से तांबे के कुछ उत्पादों के आयात पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी नहीं
लगाने का फैसला किया है?

भारत

 

हाल ही में भारत सरकार ने चीन,
थाईलैंड, कोरिया और तीन अन्य देशों से तांबे के कुछ उत्पादों के आयात पर
एंटी-डंपिंग ड्यूटी नहीं लगाने का फैसला किया है। डंपिंग का अभिप्राय किसी देश के
निर्माता द्वारा किसी उत्पाद को या तो इसकी घरेलू कीमत से नीचे या उत्पादन लागत से
कम कीमत पर किसी दूसरे देश में निर्यात करने से है। एंटी-डंपिंग शुल्क डंपिंग को
रोकने और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार व्यवस्था में समानता स्थापित करने के लिए लगाया
जाता है।

 

 

7:- खादी प्राकृतिक पेंट (Khadi natural paint) के ब्रांड एम्बेस्डर निम्न में से किसे
बनाया गया है?

 नितिन गडकरी

 

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम
मंत्री नितिन गडकरी खादी प्राकृतिक पेंट के ब्रांड एंबेसडर बन गये हैं। गडकरी ने
कहा है कि वे युवा उद्यमियों को गोबर पेंट के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने के
उद्देश्य से देशभर में इस पेंट को बढ़ावा देंगे। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि
गाय के गोबर से बनाया जाने वाला यह देश का पहला पेंट बनाने का संयंत्र है।

 

 

 

 

 

8:- हाल ही में खबरों में रहा वाल्मीकि राष्ट्रीय
उद्यान (
Valmiki National Park) किस राज्य का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है?

बिहार

 

वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान और
टाइगर रिजर्व और वन्यजीव अभयारण्य बिहार में भारत-नेपाल सीमा पर गंडक नदी के तट पर
स्थित है। यह बिहार राज्य का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है। बिहार के वाल्मीकि
टाइगर रिजर्व (
VTR) के
अधिकारियों ने संरक्षित क्षेत्र की विभिन्न श्रेणियों में 150 गिद्धों की पहचान की
है। गिद्ध संरक्षण के लिए एक प्रस्तावित योजना वन्यजीव आवासों के एकीकृत विकास (
Integrated Development of Wildlife Habitats – IDWH) को
भेजी गयी है।

 

 

9:- हाल ही में क्यूबा में आए उष्णकटिबंधीय तूफान
का क्या नाम है?

एल्सा

 

तूफान एल्सा ने हाल ही में
क्यूबा को प्रभावित किया। इस तूफान के संभावित रास्ते में देश में 1,00,000 से
अधिक लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकाला गया। इस तूफान के कारण क्यूबा को
भारी बारिश का सामना करना पड़ा, जिससे राजधानी के निचले तटीय इलाकों में हल्की
बाढ़ आ गई। एल्सा ने कम से कम तीन प्रत्यक्ष मौतों और बुनियादी ढांचे और कृषि को
कुछ नुकसान पहुंचाया है।

 

 

 

 

 

10:- किस देश ने COWIN Global Conclave की मेजबानी की है?

भारत

 

भारत ने हाल ही में COWIN Global Conclave की मेजबानी की। केंद्रीय
स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने वर्चुअल कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। राष्ट्रीय
स्वास्थ्य प्राधिकरण (
NHA) के
सीईओ डॉ. आर.एस. शर्मा के अनुसार, लगभग 50 देशों ने
COWIN को अपनाने में रुचि दिखाई है। भारत इच्छुक
देशों को इस प्लेटफार्म का खुला स्रोत संस्करण प्रदान करने के लिए तैयार है।
COWIN एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे भारत ने
अपने टीकाकरण अभियान को कुशलतापूर्वक चलाने के लिए विकसित किया है।

  ——————————————————————————————————-

IF YOU WANT TO LEARN OTHER SUBJECT’S OR CURRENT AFFAIRS SO GO ON BELOW LINK:— https://www.learnindia24hours.com/

Important Governor-General and Viceroy of India

11 May Current Affairs

 IMPORTANT DAY’S IN MAY MONTH 2021

#CET kya hai #CET quilification kya hai #CET in hindi

https://www.learnindia24hours.com/search/label/JHARKHAND%20HISTORY?&max-results=8

———————————————————————————————————————————————

GO ON OUR FACEBOOK PAGE LIKE AND FOLLOW FOR NEW UPDATE

————————————————————————–

THIS IS ALSO  OUR YOUTUBE CHANNEL WHERE YOU CAN LEARN THESE TYPES OF TOPICS IN A VERY EASY WAY SO CLICK BELOW LINK’S:-

STUDY JOKER

Today’s Current Affairs Video on Youtube go and Check

https://youtu.be/toDb0CNCgnw

Web -www.learnindia24hours.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments