Saturday, July 27, 2024
HomeHome3 July Current Affairs 2021

3 July Current Affairs 2021

 

                                                                    

              3rd July Current Affairs

1:- हाल ही
में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा किस एशियाई देश को मलेरिया मुक्त घोषित किया
गया?

चीन

 

विश्व
स्वास्थ्य संगठन (
WHO) द्वारा चीन को आधिकारिक तौर पर ‘मलेरिया
मुक्त’ के रूप में प्रमाणित किया गया है। चीन 2016 में श्रीलंका के बाद यह टैग
पाने वाला एशिया प्रशांत क्षेत्र का केवल दूसरा देश है। चीन ने लगातार चार वर्षों
तक शून्य स्वदेशी मलेरिया के मामले दर्ज किये हैं। 1940 के दशक में, चीन में
अनुमानित 30 मिलियन मामले और प्रति वर्ष 3,00,000 मौतें हुईं।

 

 

 

 

 

2:-अभी हाल ही मे
सेना स्टाफ के उप प्रमुख के रूप मे किसे नियुक्ति किया गया है?

संजीव कुमार

 

लेफ्टिनेंट
जनरल, संजीव कुमार शर्मा सेना स्टाफ (रणनीति) के नए उप प्रमुख होंगे।
यह पद,
2020 में सेना के 1.3 मिलियन के मजबूत संचालन और खुफिया निदेशालयों की देखरेख के
लिए बनाया गया था।
लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने लेफ्टिनेंट जनरल
परमजीत सिंह का स्थान लिया है, जो 2021 की शुरुआत में पहले
DCOAS (रणनीति)
बने थे।

लेफ्टिनेंट
जनरल शर्मा, सैन्य खुफिया महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

 




 

 

3:- हाल ही मे
अमेरिका ने बगराम एयरफील्ड किसको सौंप दिया है?

अफगानिस्तान

 

अमेरिकी
सेना ने लगभग 20 वर्षों के बाद, तालिबान को नष्ट करने और अमेरिका पर 9/11 के
आतंकवादी हमलों के अल कायदा अपराधियों को खोजने के लिए अपने युद्ध के केंद्र बगराम
एयरफील्ड को छोड़ दिया है।
हवाई क्षेत्र को पूरी तरह से, अफगान
राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा बल को सौंप दिया गया।

अफगानिस्तान
की राजधानी काबुल में अपने विशाल दूतावास की सुरक्षा के लिए अमेरिका के पास
अफगानिस्तान में लगभग 6,500 सैनिक भी होंगे।

 

 



 

4:- HDFC बैंक ने देश भर
के डॉक्टरों को श्रद्धांजलि देने के लिए किस पहल की शुरूआत की है ?

सलाम दिल से (Salaam Dil Sey)’

 

HDFC
बैंक ने
देश भर के डॉक्टरों को श्रद्धांजलि देने के लिए महामारी के दौरान डॉक्टरों की अथक
सेवा के लिए उनका आभार व्यक्त करने के लिए ‘सलाम दिल से (
Salaam Dil Sey)’ पहल
शुरू की. सलाम दिल से सभी को डॉक्टरों के योगदान को स्वीकार करने और उसका जश्न
मनाने के लिए प्रोत्साहित करता है और डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए
एक मंच प्रदान करता है, जो अपनी जान जोखिम में डालकर महामारी से बहादुरी से लड़
रहे हैं। इस पहल के हिस्से के रूप में, बैंक ने एक वेब प्लेटफॉर्म बनाया है,
जिसमें आम जनता माइक्रोसाइट पर लॉगऑन कर सकती है और डॉक्टरों के लिए धन्यवाद संदेश
साझा कर सकती है।

 





5:- World UFO Day हर साल
किस तिथि को मनाया जाता है ?

02 जुलाई

 

दुनिया
भर में हर साल 2 जुलाई को
World UFO Day मनाया जाता है। UFO का मतलब Unidentified Flying Objects यानी की अज्ञात उड़ने वाली चीज़ है। इसे उड़न तश्तरी भी कहा
जाता है और ये वस्तुएं किसी न किसी तरह एलियन के जीवन रूपों से संबंधित हैं।
World UFO Day organisation ने वर्ष 2001 में सभी UFO
उत्साही
लोगों के लिए इस दिन को मनाने का फैसला किया।

 

 

 

 

6:- केंद्रीय
मंत्रिमंडल ने कार्मिक प्रशासन और शासन सुधारों के नवीनीकरण पर भारत और किस
गणराज्य के बीच हुए समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है ?

गाम्बिया

 

केंद्रीय
मंत्रिमंडल ने हाल ही में कार्मिक प्रशासन और शासन सुधारों के नवीनीकरण पर भारत और
गाम्बिया के बीच हुए समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है। इस समझोते का उद्देश्य
कार्मिक प्रशासन और शासन सुधार के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय
सहयोग को मजबूत करना और बढ़ावा देना है।

 

 

 

 

 

7:- हाल ही
में कितने वर्षीय चेस प्लेयर अभिमन्यू मिश्रा विश्व के सबसे युवा ग्रैंड मास्टर बन
गए हैं ?

12 वर्ष

 

हाल
ही में 12 साल के चेस प्लेयर अभिमन्यू मिश्रा 19 साल पुराना यूई क्रेन के सर्गे
कर्याकिन का रिकॉर्ड तोड़कर विश्व के सबसे युवा ग्रैंड मास्टर बन गए हैं। सबसे
युवा टॉप-10 ग्रैंड मास्टर्स में भारत के 4 शतरंज खिलाड़ी शामिल हैं। भारतीय मूल
के अमेरिकी नागरिक अभिमन्यू ने हंगरी के बुडापेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की है।

 

 

 

 

8:- भारतीय
वायुसेना के नए उपप्रमुख के रूप में निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है?

विवेक राम चौधरी

 

एयर
मार्शल विवेक राम चौधरी ने 1 जुलाई 2021 को भारतीय वायु सेना के नए उप प्रमुख
(वाइस चीफ) का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा की जगह ली
है। इससे पहले उन्हें वायु सेना के मुख्यालय पर गार्ड ऑफ ऑनर्स दिया गया था। अब तक
एयर मार्शल चौधरी वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान (डब्ल्यूएसी) के कमांडर-इन-चीफ
के रूप में कार्यरत थे। इस कमान के पास संवेदनशील लद्दाख क्षेत्र के साथ-साथ उत्तर
भारत के अन्य हिस्सों में देश के वायु क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।

 




9:- केंद्रीय
मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य अनुसंधान क्षेत्र में भारत और किस देश के बीच हुए समझौता
ज्ञापन को मंजूरी दे दी है ?

नेपाल

 

केंद्रीय
मंत्रिमंडल ने हाल ही में स्वास्थ्य अनुसंधान क्षेत्र में भारत और नेपाल के बीच
हुए समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है। जिसका उद्देश्य सीमा-पार स्वास्थ्य
मुद्दों, आयुर्वेद/पारंपरिक औषधि एवं चिकित्सा पादपों, जलवायु परिवर्तन एवं
स्वास्थ्य, गैर-संचारी रोगों, मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित सर्वश्रेष्ठ पद्धतियों
जैसे पारस्परिक हित के संयुक्त अनुसंधान कार्यकलापों पर सहयोग करना है।

 

 



 

10:- केंद्र
सरकार ने हाल ही में किसानो के को खेती संबंधी जानकारी देने के लिए कौन सा एप्प
लांच किया है ?

आत्मनिर्भर कृषि ऐप

 

केंद्र
सरकार ने हाल ही में देश के किसानो के को खेती संबंधी जानकारी और मौसम की पहले से
सूचना देने के लिए “आत्मनिर्भर कृषि ऐप” लांच किया है। इस एप्प पर सरकार उन सभी
जानकारियों को एक ही जगह पर लाई है, जिसके लिए किसानो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर
भटकना पड़ता है यह एप्प 12 स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध होगा।

 ——————————————————————————————————-

IF YOU WANT TO LEARN OTHER SUBJECT’S OR CURRENT AFFAIRS SO GO ON BELOW LINK:— https://www.learnindia24hours.com/

Important Governor-General and Viceroy of India

11 May Current Affairs

 IMPORTANT DAY’S IN MAY MONTH 2021

#CET kya hai #CET quilification kya hai #CET in hindi

https://www.learnindia24hours.com/search/label/JHARKHAND%20HISTORY?&max-results=8

———————————————————————————————————————————————

GO ON OUR FACEBOOK PAGE LIKE AND FOLLOW FOR NEW UPDATE

————————————————————————–

THIS IS ALSO  OUR YOUTUBE CHANNEL WHERE YOU CAN LEARN THESE TYPES OF TOPICS IN A VERY EASY WAY SO CLICK BELOW LINK’S:-

STUDY JOKER

Today’s Current Affairs Video on Youtube go and Check

https://youtu.be/VlTs9M1xSQI

Web -www.learnindia24hours.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments