Saturday, July 27, 2024
HomeHome4 July Current Affairs 2021

4 July Current Affairs 2021

 

                                                                    

              4th July Current Affairs

1:- हाल ही मे किस भारतीय महिला तैराक ने इतिहास रचते हुए ओलंपिक में
क्वालीफाई करने वाली पहली खिलाड़ी बन गयी है ?

माना पटेल

 

भारतीय महिला तैराक माना पटेल
हाल ही में इतिहास रचते हुए ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाली पहली खिलाड़ी बन गयी
है। अब तक किसी भी भारतीय महिला तैराक ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं किया था।
वे टोक्‍यो खेलों में 100 मीटर बैकस्ट्रोक में भाग लेगी।

 

 

 

2:- अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस (International Plastic Bag
Free Day))
हर साल किस तिथि को मनाया जाता है ?

03 जुलाई

 

हर साल 3 जुलाई को
“अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस” मनाया जाता है। यह दिन प्लास्टिक
प्रदूषण के गंभीर मुद्दों और भूमि से लेकर समुद्री जीवन तक के प्राकृतिक पर्यावरण
के लिए गंभीर खतरे के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इस दिन की
शुरुआत 2008 में
Zero Waste Europe (ZWE),
Rezero
के एक सदस्य ने की थी। एक साल बाद, ZWE ने यूरोपीय संघ में इस दिवस की शुरुआत की।

 

 

 




3:- किस देश ने हाल ही में “राइट टू रिपेयर” कानून
लागू कर दिया है ?

ब्रिटेन

 

ब्रिटेन ने हाल ही में “राइट
टू रिपेयर” कानून लागू कर दिया है। जिसके तहत बिजली उपकरण बनाने वाले निर्माताओं
को कानूनी रूप से उपभोक्ताओं को सामान के स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध कराने होंगे। इस
कानून का लाने का उद्देश्य है की बिजली उत्पादों के इस्तेमाल में 10 साल का इजाफा
हो।

 

 

 

 

 

 

 

4:- हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने पारिजात का
पौधा लगाकर वन महोत्सव 2021 की शुरुआत की है ?

प्रकाश जावडेकर

 

केंद्रीय मंत्री प्रकाश
जावडेकर ने हाल ही में पारिजात का पौधा लगाकर वन महोत्सव 2021 की शुरुआत की है।
उन्हें महोत्सव के दौरान कहा की भारत “पेरिस समझौते” के तहत अपने वन संपदा बढ़ाने
के लक्ष्य को 2030 तक पूरा करेगा। वर्ष 2030 तक पेरिस समझौते के अनुसार, ढाई
बिलियन टन कार्बन को पेड़ पौधों और जमीन को तैयार करके स्वच्छ करने की अपने लक्ष्य
को पूरा कर लेगा।

 

 

 

 

 

5:- पाकिस्तान के किस शहर में हाल ही में विश्व का
सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है ?

जैकोबाबाद

 

 

पाकिस्तान के जैकोबाबाद में
हाल ही में विश्व का सबसे अधिक तापमान लगभग 52 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
यह शहर कर्क रेखा पर स्थित है। ग्रीष्मकाल के दौरान सूर्य इस शहर के बहुत करीब
होता है। भीषण गर्मी की लहरें ने 200,000 लोगों की आबादी वाले इस शहर को अपने घरों
के भीतर रहने के लिए मजबूर कर दिया हैं।

 

 

 




6:- अभी हाल ही में ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम
इंडेक्स
(Global Startup Ecosystem Index)  2021
में भारत किस स्थान पर है?

20वें स्थान

 

स्टार्टअप ब्लिंक (Startup Blink) द्वारा ग्लोबल स्टार्टअप
इकोसिस्टम इंडेक्स
2021 में
शीर्ष 100 देशों में भारत 20वें स्थान पर है। देश 2019 में 17वें स्थान पर था,
जिसके बाद यह छह स्थान नीचे गिरकर 2020 में 23वें स्थान पर रहा। रिपोर्ट के
अनुसार, भारत को अपने स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र को और मजबूत करने के लिए अपने
बुनियादी ढांचे और इंटरनेट की गति को बेहतर बनाने की जरूरत है। वर्तमान में भारत
के 43 शहर विश्व स्तर पर शीर्ष 1000 में सूचीबद्ध हैं, शीर्ष 20 में बेंगलुरू
(10वें), नई दिल्ली (14वें) और मुंबई (16वें) हैं। पिछले साल की तरह इस साल भी
अमेरिका, यूके, इस्राइल, कनाडा और जर्मनी शीर्ष पांच स्थानों पर हैं और अपनी बढ़त
जारी रखे हुए हैं।

 

 

 

 

 

 

7:- हाल ही में किस उड़िया कवि को कुवेम्पु
राष्ट्रीय पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है ?

डॉ. राजेंद्र किशोर पांडा

 

दिवंगत कवि कुवेम्पु की स्मृति
में स्थापित राष्ट्रीय पुरस्कार, कुवेम्पु राष्ट्रीय पुरस्कार (
Kuvempu Rashtriya Puraskar), वर्ष
2020 के लिए प्रसिद्ध ओडिया कवि डॉ राजेंद्र किशोर पांडा (
Dr. Rajendra Kishore Panda) को
प्रदान किया गया है। प्रतिष्ठित पुरस्कार में 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक रजत
पदक, और एक प्रमाणपत्र शामिल है। 24 जून 1944 को जन्मे डॉ. पांडा उड़िया भाषा के
लेखक हैं। उनके 16 कविता संग्रह और एक उपन्यास प्रकाशित हो चुके हैं। वह एक प्रमुख
भारतीय कवि हैं, जिन्होंने आधुनिक ओडिया कविता के मार्ग को महान ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
उन्हें 2010 में गंगाधर राष्ट्रीय पुरस्कार और 1985 में साहित्य अकादमी पुरस्कार
से सम्मानित किया गया था। उन्हें संबलपुर विश्वविद्यालय द्वारा डीएलआईटी से
सम्मानित किया गया था।

 

 

 

 

 

 

8:- YSR बीमा’ योजना किस राज्य सरकार के द्वारा शुरुआत
की गई है?

आंध्र प्रदेश सरकार

 

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री
वाईएस जगन मोहन रेड्डी (
YS Jagan Mohan Reddy) ने
नए दिशानिर्देशों के साथ ‘
YSR बीमा’
योजना शुरू की है, जहां सरकार स्वयं मृतक के परिवार को बीमा दावों को आसान बनाने
के लिए सीधे बीमा राशि का भुगतान करेगी।
YSR
बीमा योजना के माध्यम से 1.32 लाख परिवारों
का समर्थन करने के लिए, राज्य सरकार ने वर्ष 2021-22 के लिए 750 करोड़ रुपये
आवंटित किए। पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार ने
YSR
बीमा के लिए 1307 करोड़ रुपये खर्च किए
हैं।

 

 

 

 

 

9:-हाल ही  में “हौसला – इन्स्पाइरिंग हर ग्रोथ” किस राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश में लॉन्च किया
गया है?

जम्मू-कश्मीर

 

उपराज्यपाल जम्मू-कश्मीर, मनोज
सिन्हा (
Manoj Sinha) ने
यूटी में महिला उद्यमिता को उत्प्रेरित करने के लिए एक व्यापक कार्यक्रम “हौसला-
इन्स्पाइरिंग हर ग्रोथ (
HAUSLA- inspiring her
growth)”
लॉन्च किया है। सरकार की प्राथमिकता महिला
और पुरुष उद्यमियों के बीच की खाई को व्यवस्थित तरीके से कम करना और उन महिलाओं को
प्रोत्साहित करना है, जो वर्तमान में विभिन्न व्यवसायों में लगी हुई हैं ताकि वे
भी ‘हौसला’ कार्यक्रम का हिस्सा बन सकें। नवोन्मेषी पहल का उद्देश्य महिला
उद्यमियों को रोल मॉडल के रूप में पहचान कर उन्हें सशक्त बना कर, उन्हें बाजार,
नेटवर्क, प्रशिक्षण और निरंतर समर्थन प्रदान कर और बाद में अन्य स्थानीय महिला
उद्यमियों को प्रेरित करने के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण कर केंद्र
शासित प्रदेश में समग्र विकास प्रक्रिया के महत्वपूर्ण चालक के रूप में सशक्त
बनाना है।

 

 

 

 

10:- हाल ही में किसे टोक्यो पैरालंपिक खेलों के लिए ध्वजवाहक चुना गया है?

गमरियप्पन थंगावेलू

 

शीर्ष पैरा हाई-जम्पर मरियप्पन
थंगावेलु (
Mariyappan Thangavelu) को
24 अगस्त से शुरू होने वाले टोक्यो पैरालिंपिक में भारतीय दल का ध्वजवाहक नामित
किया गया है।

25 वर्षीय थंगावेलु, जिन्हें
पिछले साल देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार, खेल रत्न से सम्मानित किया गया था,
टोक्यो पैरालिंपिक के लिए चयन समिति द्वारा चुने गए 24 पैरा-एथलीटों में से एक है.
तमिलनाडु के सलेम जिले के रहने वाले थंगावेलु को पांच साल की उम्र में स्थायी
विकलांगता का सामना करना पड़ा, जब एक बस ने उनके दाहिने पैर को घुटने से नीचे कुचल
दिया था।

 

 ——————————————————————————————————-

IF YOU WANT TO LEARN OTHER SUBJECT’S OR CURRENT AFFAIRS SO GO ON BELOW LINK:— https://www.learnindia24hours.com/

Important Governor-General and Viceroy of India

11 May Current Affairs

 IMPORTANT DAY’S IN MAY MONTH 2021

#CET kya hai #CET quilification kya hai #CET in hindi

https://www.learnindia24hours.com/search/label/JHARKHAND%20HISTORY?&max-results=8

———————————————————————————————————————————————

GO ON OUR FACEBOOK PAGE LIKE AND FOLLOW FOR NEW UPDATE

————————————————————————–

THIS IS ALSO  OUR YOUTUBE CHANNEL WHERE YOU CAN LEARN THESE TYPES OF TOPICS IN A VERY EASY WAY SO CLICK BELOW LINK’S:-

STUDY JOKER

Today’s Current Affairs Video on Youtube go and Check

https://youtu.be/_lqrcwpl7hE

Web -www.learnindia24hours.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments