Saturday, July 27, 2024
HomeHome5 July Current Affairs 2021

5 July Current Affairs 2021

                                                                    

              5th July Current Affairs

1:- अभी हाल ही में
केंद्र सरकार ने किसे इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन वाउचर शुरू करने को कहा है?

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान
निगम (
NPCI)

 

केंद्र
सरकार ने भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (
NPCI)
से
इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन वाउचर के लिए प्लेटफॉर्म लॉन्च करने को कहा है। ये वाउचर
इलेक्ट्रॉनिक प्रीपेड उपकरणों की तरह हैं जिनका उपयोग केवल टीकाकरण के लिए किया जा
सकता है।
नियोक्ता (Employers)
इन वाउचरों
को थोक में खरीद सकते हैं।
यह वाउचर कर्मचारी के स्मार्टफोन या फीचर
फोन पर भेजे जाएंगे।
बाद में कर्मचारी कैशलेस टीकाकरण के लिए
अस्पताल में वाउचर शेयर करेगा।
इस वाउचर की मदद से अस्पतालों के खाते में
तुरंत पैसा आ जाएगा।
यह वैक्सीन वाउचर कर्मचारियों को निकटतम
केंद्र पर टीकाकरण कराने में सक्षम बनाएगा।

वैक्सीन
ई-वाउचर निजी क्षेत्र को भी वैक्सीन निर्माताओं के साथ बुकिंग ऑर्डर की योजना
बनाने में सक्षम बनाएगा

 

 

 

 

2:-अभी हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय
सहकारिता दिवस (
International Day of Cooperatives) कब मनाया
गया है?

जुलाई के पहले शनिवार (3 जूलाई)

 

 

हर
साल, अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस
 जुलाई
के पहले शनिवार को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य सहकारी
क्षेत्र में चिंताओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए दुनिया का ध्यान
आकर्षित करना है। सहकारिता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस पहली बार वर्ष 1923 में मनाया
गया था। इसकी स्थापना अंतर्राष्ट्रीय सहकारी गठबंधन द्वारा की गई थी।

 

 

 

 

3:- उत्तराखंड के
अगले मुख्यमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

पुष्कर सिंह धामी

 

पुष्कर
सिंह धामी (
Pushkar Singh Dhami) उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री होंगे. वह उत्तराखंड
के सबसे युवा मुख्यमंत्री होंगे. 45 वर्षीय पुष्कर सिंह धामी, उधम सिंह नगर जिले
के खटीमा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं. वह तीरथ सिंह रावत की जगह लेंगे,
जिन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्हें देहरादून में विधायक दल की बैठक के
दौरान राज्य के नेताओं द्वारा चुना गया था।

 

 

 

 

4:- हाल ही में किस
भारतीय पहलवान पर डोपिंग के मामले में दो साल का प्रतिबंध लगाया गया है?

सुमित मलिक

 

 

भारतीय
पहलवान सुमित मलिक को खेल की विश्व शासी निकाय
UWW
द्वारा दो
वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है क्योंकि उनका
B नमूना भी
प्रतिबंधित उत्तेजक के लिए सकारात्मक पाया गया था।

उन्होंने
125 किलोग्राम वर्ग में टोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई किया था।

मलिक
के सैंपल में एक खास पदार्थ मिला था।

वे 2018 राष्ट्रमंडल
खेलों के स्वर्ण पदक विजेता हैं।

 

 

 

 

5:- आर्थिक शोध
संस्थान नेशनल काउंसिल ऑफ अप्लाइड इकॉनोमिक रिसर्च की पहली महानिदेशक कौन बनी ?

पूनम गुप्ता

 

पूनम
गुप्ता आर्थिक शोध संस्थान नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लायड इकनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) की
नई महानिदेशक होंगी। पूनम गुप्ता एनसीएईआर की पहली महिला महानिदेशक हैं। उन्होंने
शेखर शाह का स्थान लिया है। एनसीएईआर में आने से पहले पूनम गुप्ता अंतरराष्ट्रीय
वित्त निगम (आईएफसी) की प्रमुख अर्थशास्त्री ग्लोबल मैक्रो एंड मार्केट रिसर्च तथा
विश्वबैंक में भारत की प्रमुख अर्थशास्त्री थीं।

 

 

 

 

6:- देश के फर्स्ट
मूवेबल फ्रेश वाटर टनल एक्वेरियम की स्थापना कहां की गई है ?

 बेंगलुरु

 

हाल
ही में भारतीय रेलवे (
IR) ने बंगलूरू रेलवे स्टेशन पर देश के फर्स्ट
मूवेबल फ्रेशवॉटर टनल एक्वेरियम (
Movable
Freshwater Tunnel Aquarium)
की
स्थापना की है। क्रांतिवीर संगोली रायन्ना रेलवे स्टेशन, जिसे बंगलूरू सिटी रेलवे
स्टेशन के नाम से भी जाना जाता है, भारत का पहला रेलवे स्टेशन बन गया है जिसमें
मूवेबल फ्रेशवॉटर टनल एक्वेरियम है। भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम लिमिटेड (
IRSDC) द्वारा
एचएनआई एक्वाटिक किंगडम (
HNi Aquatic Kingdom) के सहयोग से यह एक्वेरियम खोला गया है।यह
एक्वेरियम अमेज़ॅन नदी (दक्षिण अमेरिका की) अवधारणा पर आधारित अपनी तरह का एक जलीय
पार्क है।यह एक 12 फीट लंबा जलीय साम्राज्य है, असंख्य वनस्पतियों और जीवों के साथ
पहला पलुडेरियम (विवरियम जिसमें स्थलीय और जलीय दोनों तत्त्व शामिल हैं)। इसे
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सुखद अनुभव के उद्देश्य से 1.2 करोड़ रुपए की लागत
से बनाया गया है।इसका उद्देश्य भारतीय रेल के लिये राजस्व अर्जन में सुधार करना भी
है।यह एक प्रकार से शिक्षाप्रद भी है, यहाँ मछलियों के जीवन, आकार, साम्राज्य का
अनुभव किया जा सकता है।

 

 

 

 

 

7:- हाल ही में
शोधकर्ताओं ने किस राज्य के जंगलों में ब्लैक बेलीड कोरेल सांप खोजा है ?

उत्तराखंड

 

शोधकर्ताओं
ने इतिहास में पहली बार उत्तराखंड के जंगलों में ब्लैक-बेलिड कोरल सांपों
 की खोज की है। ये सांप एलापिडे परिवार और सिनोमिरुरस जीनस
से संबंधित है। यह मसूरी वन प्रभाग में बेनोग वन्यजीव अभयारण्य के भद्रराज ब्लॉक
में पाया गया है। वर्तमान में दुनिया में कोरल सांपों की 107 प्रजातियां हैं। भारत
में केवल सात कोरल साँप प्रजातियाँ पाई जाती हैं।

 

 

 

 

8:- किस जीव की
प्रजाति का नाम सहायक उप- निरीक्षक तुकाराम औंबले के नाम पर रखा है ?

मकड़ी

 

 

ठाणे-कल्याण
क्षेत्र से कूदने वाली मकड़ियों की दो नई प्रजातियों की खोज करने वाले वैज्ञानिकों
के एक समूह ने उनमें से एक का नाम बहादुर पुलिस कांस्टेबल तुकाराम ओंबले के नाम पर
रखा, जिन्होंने 26/11 के आतंकी हमलों में अपनी जान गंवा दी थी। इस प्रजाति को
‘आइसियस तुकारामी (
Icius Tukarami)’ कहा जाता है।

 

 

 

 

9:- अभी हाल ही में
किस राज्य
/केंद्र शासित प्रदेश में मॉडल एंटी-रेबीज़ क्लिनिक
का संचालन की शुरुआत की गई है?

जम्मू-कश्मीर

 

जम्मू
और कश्मीर में, डोडा के सरकारी मेडिकल कॉलेज में एक मॉडल एंटी-रेबीज क्लिनिक
(एनिमल बाइट क्लिनिक) चालू किया गया है।

इसे
राष्ट्रीय रेबीज़ नियंत्रण कार्यक्रम (
NRCP)
के तहत
स्थापित किया गया है।
इस मॉडल एंटी-रेबीज़ क्लिनिक का उद्देश्य WHO के लक्ष्य
और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के अनुरूप 2030 तक रेबीज़ से
होने वाली मौतों को शून्य सुनिश्चित करना है।

 

 

 

 

 

10:- US स्वतंत्रता
दिवस हर साल किस तिथि को मनाया जाता है?

4 जुलाई

 

संयुक्त
राज्य अमेरिका (
US) की स्थापना की 245वीं वर्षगांठ 4 जुलाई
2021 को मनाई गई।
देश के स्वतंत्र होने के बाद से संयुक्त राज्य अमेरिका
में ‘4 जुलाई’ एक महत्वपूर्ण संघीय अवकाश रहा है।

4 जुलाई, 1776
को अमेरिका में दूसरी महाद्वीपीय कांग्रेस ने स्वतंत्रता की घोषणा को अपनाया।

——————————————————————————————————-

IF YOU WANT TO LEARN OTHER SUBJECT’S OR CURRENT AFFAIRS SO GO ON BELOW LINK:— https://www.learnindia24hours.com/

Important Governor-General and Viceroy of India

11 May Current Affairs

 IMPORTANT DAY’S IN MAY MONTH 2021

#CET kya hai #CET quilification kya hai #CET in hindi

https://www.learnindia24hours.com/search/label/JHARKHAND%20HISTORY?&max-results=8

———————————————————————————————————————————————

GO ON OUR FACEBOOK PAGE LIKE AND FOLLOW FOR NEW UPDATE

————————————————————————–

THIS IS ALSO  OUR YOUTUBE CHANNEL WHERE YOU CAN LEARN THESE TYPES OF TOPICS IN A VERY EASY WAY SO CLICK BELOW LINK’S:-

STUDY JOKER

Today’s Current Affairs Video on Youtube go and Check

https://youtu.be/rfUnX8PBpbI

Web -www.learnindia24hours.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments