Saturday, July 27, 2024
HomeHome#GK #india's GK

#GK #india’s GK

What is today? -वन लाइनर्स ऑफ द डे, 25 जुलाई 2020
सामान्य ज्ञान
अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) – स्थापना: नवंबर 2015; मुख्यालय: गुरुग्राम, हरियाणा, भारत
आयकर विभाग की स्थापना – वर्ष 1860
विश्व व्यापार संगठन (WTO) – स्थापना: 01 जनवरी 1995; मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण मंडल (CPCB) – स्थापना: 22 सितंबर 1974; मुख्यालय: नई दिल्ली
दक्षिणपूर्व एशियाई देशों का संघ (ASEAN) – स्थापना: 08 अगस्त 1967; मुख्यालय: दक्षिण जकार्ता, इंडोनेशिया
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी (IRCS) के अध्यक्ष – भारत के राष्ट्रपति

अंतरराष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) फ्रेमवर्क समझौते में शामिल होने वाला 87 वां राष्ट्र – निकारागुआ
23 जुलाई को आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के स्वास्थ्य मंत्री की आभासी बैठक की अध्यक्षता करने वाले व्यक्ति – मिखाइल मुराशको (रूस)
सर्वश्रेष्ठ पशु संघ के लिए विश्व पशु चिकित्सा संघ (WVA) द्वारा स्थापित, वर्ष 2020 के लिए प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय स्तर के विश्व पशु चिकित्सा दिवस पुरस्कार का विजेता – भारतीय पशु चिकित्सा संघ, केरल
राष्ट्रीय
जो छात्र भारत में अध्ययन के साथ छात्रवृत्ति चाहते हैं, उनके लिए इस मंत्रालय द्वारा पहली Ind-SAT परीक्षा 2020 आयोजित की गयी – मानव संसाधन विकास मंत्रालय
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने FICCI और रूस के FASIE के साथ साझेदारी में ___ की राशि के साथ ‘भारत-रूस संयुक्त प्रौद्योगिकी मूल्यांकन तथा त्वरित व्यावसायीकरण कार्यक्रम’ की शुरुवात की है – 15 करोड़ रुपये
आयकर विभाग __ के तहत 10 खोजी और खुफिया संस्थानों के साथ किसी भी इकाई के PAN और बैंक खाता विवरण साझा करेगा – NATGRID
भारतीय रेलवे यहाँ दुनिया की पहली विद्युतीकृत डबल-स्टैक कंटेनर सुरंग का निर्माण कर रही है – सोहना, हरियाणा
अर्थव्यवस्था
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय मंडल (SEBI) ने ट्रेडिंग विंडो बंद होने की अवधि के दौरान __ और राइट्स इन्टाइटलमेंट (RE) लेनदेन को अनुमति दी – ऑफ़र फॉर सेल (OFS)
PWC और पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) के एक प्रतिवेदन के अनुसार, यह उम्मीद की जाती है कि भारत इस वर्ष तक दुनिया के डिजिटल भुगतान बाजार का लगभग 2.2 प्रतिशत योगदान देगा – वर्ष 2023
भारतीय कंपनी जिसने वैश्विक स्तर पर शीर्ष 50 सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में प्रवेश किया है – रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (48 वां)
वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक मूल्यवान कंपनी – सऊदी अरामको (1.7 ट्रिलियन डॉलर)
व्यक्ति विशेष
अफ्रीका से संबंध रखने वाले के कर्नाटक के सिद्दी समुदाय से भारत का पहला विधायक – शांताराम बुदना सिद्दी
इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) के नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी – पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में नए स्वास्थ्य सचिव – राजेश भूषण (प्रीति सूदन की जगह)
खेल
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के नए उपाध्यक्ष – अनीता डी’फ्रंट्ज़
फुटबॉल राइटर्स एसोसिएशन (FWA) का फुटबॉलर ऑफ द ईयर 2020 – जॉर्डन हेंडरसन (लिवरपूल संघ का कप्तान)
राज्य विशेष
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय दुग्ध विकास मंडल (NDDB) द्वारा यहाँ स्थापित अत्याधुनिक ‘शहद परीक्षण प्रयोगशाला’ का उद्घाटन किया – आनंद (गुजरात)
राज्य के लिए सौर ऊर्जा नीति की रूपरेखा तैयार करने के लिए महाराष्ट्र राज्य के ऊर्जा विभाग ने एक समिति बनाई है, जिसके अध्यक्ष है – ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव
ज्ञान-विज्ञान
कोविड-19 के लिए 30 सेकंड के भीतर परिणाम देने वाले अल्ट्रा-रैपिड परीक्षण किट का भारत और इस देश के संयुक्त सहयोग द्वारा विकसित किया गया है – इज़राइल
इस स्टार्ट-अप ने लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग (LIDAR) तकनीक के आधार पर भारत के पहले अंतरिक्ष मलबे पर नजर रखने की प्रणाली को विकसित किया है – दिगंतारा रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी (DRT)
NASA की नई दूरबीन जिसे अंटार्कटिका से दिसंबर 2023 में अंतरिक्ष में भेजे जाने की संभावना है – एसथ्रोस / ASTHROS (Astrophysics Stratospheric Telescope for High Spectral Resolution Observations at Submillimeter-wavelengths)

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments